प्रतियोगिता में शहर के 5 स्कूलों ने लिया भाग
फिरोजाबाद: नगर निगम फिरोजाबाद और कार्यदायी संस्था लायन सर्विसेस लिमिटेड (एलएसएल) शहर स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत मंगलवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 5 स्कूलों प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पुराने अखबार,प्लास्टिक की बोतल, गत्ते आदि से कई आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं बनाई। इस दौरान लायन सर्विसेस लिमिटेड (एलएसएल) के प्रोजेक्ट हैड विपिन कुमार, ऑपरेशन हेड सिकंदर चौधरी, आईसी इंचार्ज सुमित कुमार, असिस्टेंट मैनेजर ओशोदीप, वीरेश और रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सोनम सेठ, ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या पी.सी. वर्मा, ओम साईं पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या गुंजन दीक्षित, स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री उपेंद्र बाजपाई, सुघरा बेग़म गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ शमशाद बनो मौजूद रहीं।
लायन सर्विसेस लिमिटेड (एलएसएल) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री सुनील सिंह ने प्रतियोगिता के निर्णाय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रथम स्थान पर माला झा, द्वितीय स्थान पर बरसा और तृतीय स्थान पर अंजलि रहीं। इस तरह ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संध्या, द्वितीय स्थान पर दीपिका, तृतीय स्थान पर वंशिका रहीं, ओम साईं पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान पर तानिया यादव, द्वितीय स्थान पर वंश, तृतीय स्थान पर स्नेहा रहीं, स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान पर अवनी शर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रशांत कश्यप, तृतीय स्थान पर खुशबू कुमारी, सुघरा बेग़म गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान पर अल्ताराहा राहत, द्वितीय स्थान पर अफीफा हयात, तृतीय स्थान पर आलिया रहीं। जिसके बाद प्रतियोगिता के निर्णय के बाद विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिया गया।
सिंह ने बताया कि कई वर्षों से संस्था भारत के कई राज्यों एवं प्रदेश के आगरा, प्रयागराज समेत कई जिलों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का निस्तारण, कूड़ा पृथककरण व अन्य कई कार्य कर रही है। इसी क्रम में फिरोजाबाद में भी संस्था नगर निगम फिरोजाबाद के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि नगर निगम फिरोजाबाद और लायन सर्विसेस लिमिटेड की ओर से शहर के नागरिकों को शहर को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर उसे निर्धारित नीले व हरे डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ