BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

श्रीराम और महाकाल की नगरी को रोशन करेंगे आगरा के दीये

  • दीपोत्सव के लिए भेजे गए हैं तीन लाख दीपक 
  • कुंभकारों ने जताई खुशी, बाजार में बढ़ी डिमांड



आगरा। भगवान श्रीराम की नगरी में दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। वहां करीब 18 लाख दीपकों से अयोध्या को जगमगाने की तैयारी है। आगरा से तीन लाख दीपक भेजे गए हैं। इससे कुंभकारों में खुशी है। इसके लिए उनका चाक दिन-रात चला। उनका कहना है कि ये तो प्रभु राम की कृपा है। बात करें आगरा में तो इस बार मिट्टी के दीपकों की डिमांड बढ़ी है। 

 पचकुइयां स्थित प्रजापति समाज की बस्ती में दीपोत्सव के लिए लगातार चाक चली। सत्तो देवी ने बताया कि अयोध्या के लिए दीपक का ऑर्डर मिला था। छोटे दीपक बनाकर भेजे हैं। इसकी उन्हें बहुत खुशी है। उनकी बस्ती से करीब दो लाख दीपक अयोध्या गए हैं। प्रजापति महासभा के उपाध्यक्ष प्रदीप गोला ने बताया कि अयोध्या के अलावा चित्रकूट और उज्जैन से आगरा के कुंभकारों को दीपक के ऑर्डर मिले हैं। पूरे आगरा से करीब 15 लाख दीपक बाहर भेज गए हैं। ये कुंभकारों के लिए अच्छी बात है। दीपावली पर उन्हें रोजगार मिला। गौरीशंकर का कहना है कि इस बार दीपावली पर अच्छी डिमांड है। ये सब प्रभु राम की कृपा है। अयोध्या का ऑर्डर पूरा करने के बाद कुंभकारों की चाक अभी भी दिन-रात चल रही है। रमेश प्रजापति ने बताया कि उनके पास अयोध्या का ऑर्डर नहीं था, लेकिन दिल्ली और आसपास के जिलों का ऑर्डर मिला था। वो ऑर्डर पूरा करने के बाद अब लोकल ऑर्डर पूरा कर रहे है। इस बार डिमांड अच्छी है। इसका एक कारण है कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश ने काम रोक दिया था। मिट्टी गीली होने के चलते काम नहीं हो पाया था। ऐसे में ऑर्डर पूरा करने के लिए लगातार काम चल रहा है। ताराचंद का कहना है कि बारिश के चलते दीपक कम बन पाए हैं। ऐसे में डिमांड ज्यादा होने के चलते अभी भी चाक चल रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ