BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पूर्णिमा के चांद पर महारास डांडिया

  •   डांडिया क्वीन बनीं भावना सिंह



आगरा। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा कारगिल, सिकंदरा स्थित रतन हीरा रिसॉर्ट एंड गार्डन में महारास डांडिया का आयोजन किया गया। इसमें आगरा वासियों ने परिवार संग गीत-नृत्य की प्रस्तुति दीं। एवं प्रेम रंग में सराबोर हो रवीन्द्र जैन के आध्यात्मिक अमर गीत आत्मा परमात्मा के मिलन का मधुमास है यही महारास है.., पर महारास रचाया। कार्यक्रम के शुभारंभ में समस्त कलाओं के देवता नटराज एवं राधा-कृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन किया नितेश शर्मा ने। नारियल समर्पित कर खीर का भोग लगाया डॉ.आनंद टाइटलर ने। उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुए रोहित कत्याल, अनीता दुबे, संयोजक अलका सिंह।

कार्यक्रम का संचालन किया  अनीता गौतम एवं दीप्ति जादौन ने। इस अवसर पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं में डांडिया क्वीन बनीं भावना सिंह। डांडिया फैमिली के रुप में विनर रही वर्षा सिंह फैमिली(अखिलेश प्रताप सिंह, अनिका, अविका)। महारास में गौरव प्रताप सिंह, गिरजा शंकर शर्मा, प्रवेश भम्बड़ी, सपना भम्बड़ी, नरेश इंदौलिया, अनीता दुबे, पल्लवी महाजन, राजकुमार गुप्ता, अनीता फौजदार, सोनिया मल्होत्रा, करन सक्सैना, चेतन पाठक, प्रिया पवन श्रीवास्तव, संतोष मित्तल, नीतू सेठ, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ