- 60 से अधिक झांकियां रही शामिल, आकर्षित
आगरा। शहर में रविवार को रामायण के रचियता भगवान वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई है। उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल वाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने झांकी की आरती उतारी। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज समाज को भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की नितांत आवश्यकता है। भगवान वाल्मीकि ने कलम के माध्यम से जन-जन को शिक्षित होने का संदेश दिया है। बेफिजूल खर्चों को रोककर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना होगा, जिससे समाज में व्याप्त तमाम कुरुतियों, व्यसनों पर विराम लग सके। संयोजक दिनेश डागौर ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद ये शोभायात्रा समाज के सहयोग से निकाली जा रही है। 60 से 65 विभिन्न भगवान स्वरूपों की झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित हुई हैं।
विनोद इलाहाबादी ने कहा कि आज समाज में बड़ा ही हर्षोल्लास है। समाज अपने आराध्य भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मना रहा है। वाल्मीकि अनुयायियों के हौसले को आज भारी बरसात भी नहीं रोक सकी है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चौधरी वाल्मीकि ने कहा कि मूसलाधार बारिश के वावजूद भगवान वाल्मीकि के अनुयायियों का उत्साह और असीम आस्था अपने भगवान की शोभायात्रा में रूकावट नहीं बन सकी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि महापंचायत के कोषाध्यक्ष चौधरी बल्लो प्रसाद वाल्मीकि ने की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेता श्याम कुमार करुणेश, कैलाश चौहान, चौ. इमरती लाल शुक्ला, मुन्ना लाल चंचल, मोहन गुलजार, संजू चौहान, राजेन्द्र टांक, दीपक सरल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ