- रैम्प पर भांगड़ा संग कई डांस भी हुए
आगरा। हर तरफ सिर्फ रंग बिरंगी खूबसूरती बिखरी थी। धरती पर कहीं सोलह श्रंगार कर सजी धजी शोख हसीनाएं थीं तो आसमान में पूनम की चांदनी। कहीं भारत की विशेषता अनेकता में एकता की रोशनी तो कहीं दो संस्कृतियों को समाहित करता फैशन का फ्यूजन। रैम्प पर शायद पहली बार भांगड़ा और डांस भी हुआ। मौका था स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित रैम्प शो का। इसमें संस्था की सदस्याओं ने शहर की जानी मानी फैशन डिजायनर व मेकअप आर्टिस्ट के हुनर में चार चांद लगाए। अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। सर्वप्रथम मेघना मिड्डा ने ईश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेकअप आर्टिस्ट से लेकर फैशन डिजायनर और रैम्प पर थिरकतीं सभी खूबसूरत हसीनाएं संस्था की सदस्याएं थी। रैम्प वॉक में हाउस वाइफ से लेकर विजनेस वुमन और वर्किंग वुमैन सभी ने अपने जलवे बिखेरे। अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
अतिथि के रूप में राजश्री मिश्रा, रूबी चौधरी, विन्दू नंदा, शिवानी थीं। रैम्प पर मुख्य रूप से श्वेता बंसल, मीनल पारवानी, पूजा ओबराय, नीतू चौधरी, पावनी, राधिका, नंदवानी, जिज्ञा जाप्रा, रचना अग्रवाल, मानवी कपूर, सोनल माहेश्वरी, चांदनी ग्रोवर, प्रियंका, प्रेरणा, मीनाक्षी दत्त, पुष्पा पोपटानी, रिम्पी जैन मौजूद रहीं।
0 टिप्पणियाँ