आगरा 13 फरवरी 2023। संत रामकृष्ण कन्या कॉलेज, बल्केश्वर की राष्ट्रीय सेवा इकाई के विशेष शिविर में जनसेवा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर संदेश दिया। सात दिवसीय विशेष शिविर में सोमवार को चौथे दिन पार्वती घाट पर कार्यक्रम हुए। स्वयं सेविकाओं ने दोपहिया वाहन चालकों को आवश्यक रूप से हेलमेट लगाने का संदेश दिया।
हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट वाहन चालकों की किस तरह सुरक्षा करता है, इस ओर सभी लोगों का छात्राओं ने ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। सकारात्मक फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अमित अग्रवाल 'ग्वालाÓ ने स्वयं सेविकाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनसेवा से बड़ा काई धर्म नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के जरूरतमंद लोगों का मदद करनी चाहिए।
स्वयं सेविकाओं ने सामाजिक कार्यक्रम के तहत पक्षियों के लिए दाना डाला। मिटटी के बर्तनों में उनके पीने के लिए पानी रखा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और बेजुबानों की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव, साधना गुप्ता, योगेंद्र चाहर,आशारानी आदि उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ