BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

हिस्ट्रीटीवी18 और #रोडट्रिप्पिनविथरॉकी का नया सीज़न आपको आगरा के लज़ीज़ जायकों की सैर पर ले जाने के लिए तैयार है।



  • रॉकी के आगरा के सफ़र का हिस्सा बनिए, 12 मई 2024 को!

आगरा 08 मई 2024। भारत के सबसे पसंदीदा घुमक्कड़ और खाने के शौक़ीन, रॉकी सिंह, एक बार फिर से निकल पड़े हैं एक नए सफ़र पर! #रोडट्रिप्पिनविथरॉकी के इस नए सीज़न में, रॉकी उत्तर भारत के दिलचस्प शहरों को दिखाएंगे और साथ ही साथ आपको लज़ीज़ खाने, ऐतिहासिक जगहों, और कुछ अनोखे ठिकानों से रूबरू कराएंगे। दर्शक रॉकी के साथ इस दिलचस्प सफ़र का हिस्सा बन सकते हैं! सहारनपुर से वाराणसी तक के इस सफ़र में, वह आपको दिखाएँगे बेहतरीन खाने के ठिकाने, लोकप्रिय जगहें, और कुछ ऐसे छुपे हुए नगीने जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा! 8 मई से 19 मई के बीच यह पूरा सफ़र आप हिस्ट्रीटीवी18 और रॉकी एण्ड मयूर के सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं।
अपनी यात्रा के पहले दिन, रॉकी ने सहारनपुर पहुँच कर मशहूर पंडित जी के छोले भठूरे और कढ़ी चावल का लुत्फ़ उठाया। अगला दिन उन्होंने मेरठ की हलीम बिरयानी का स्वाद लेने में बिताया। वहाँ से रॉकी सीधे दिल्ली पहुँचे, जो उनका अपना शहर है। यहाँ उन्होंने एक पूरा दिन दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर और इसके लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लेने में बिताया। इसके बाद वे अपनी इस यात्रा के अगले पड़ाव पर निकले। दिल्ली से, रॉकी आगरा जाएंगे और वहाँ एक पूरा दिन बिताने के बाद कानपुर होते हुए लखनऊ के लिए निकल पड़ेंगे। लखनऊ के बाद, रॉकी रायबरेली होते हुए अयोध्या जाएंगे जहां उनका यह सफ़र आध्यात्मिक रंगों में रंग जाएगा। 19 मई को उनका यह सफ़र दुनिया के प्राचीनतम शहरों में शुमार, वाराणसी में खत्म होगा।
    आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही सफ़ेद संगमरमर का कमाल नहीं दिखाता! जहाँ लाखों लोग ताजमहल की खूबसूरती देखने आते हैं, वहीं करोड़ों लोग आगरा की एक और मशहूर चीज़ के दीवाने हैं - पेठा! इस सफर में रॉकी आपको आगरा, और शायद पूरे देश की, सबसे मशहूर पेठा की दुकान पंछी पेठा के इतिहास और लज़ीज़ मिठाइयों के सफर पर ले चलेंगे। तो अगली बार जब आप आगरा जाएं, तो पंची पेठा के उनके लज़ीज़ पेठों और नमकीनों का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें!
    #रोडट्रिप्पीन सीरीज़ ने सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा रखी है! हर नए सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार करने वाले फ़ैंस की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। यह डिजिटल-फ़र्स्ट सीरीज़ इसीलिए आज के दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि आप इसे चलते-फिरते, छोटे-छोटे हिस्सों में अपने मनपसंद डिवाइस पर देख सकते हैं। हाज़िर-जवाबी, एक अलग सी अदा, और हर पल नए अनुभवों की चाह - यह सब कुछ मिलाकर इस सीरीज़ ने सफलता की एक अलग ही कहानी लिखी है। पिछले कई सीज़न से #रोडट्रिप्पीन के वीडियो 22 राज्यों में 20 हज़ार किलोमीटर से भी ज़्यादा की यात्राओं को दिखा चुके हैं, जिन्हें 1.4 बिलियन से अधिक इम्प्रेशन और 400 मिलियन से अधिक विडिओ व्यू मिल चुके हैं! इस बेमिसाल कामयाबी से पता चलता है कि यह सीरीज़ दर्शकों से जुड़ने और मनोरंजक, यादगार सामग्री दिखाने में कितनी सक्षम है।
    #रोडट्रिप्पिनविथरॉकी सीज़न 9 के सारे वीडियो आप हिस्ट्रीटीवी18 और रॉकी एण्ड मयूर के यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम, और फ़ेसबुक पर देख सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ