BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

निगम प्रशासन को बताईं आॅन लाइन हाजिरी की समस्याएं



आगरा, 01 मई 2024। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश मंत्री मोहन गुलजार व हरीबाबू वाल्मीकि के नेतृत्व में पहले स्मार्ट सिटी के सौरभ शर्मा उसके बाद अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव से मिला और सफाई कर्मचारियों की आॅनलाइन हाजिरी से  उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। विनोद इलाहाबादी ने बताया कि आॅनलाइन हाजिरी लगाने में सफाई कर्मचारियों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं में अधिकतर ईरर आना, कनैक्टिविटी नहीं होना, आम शिकायत है। रविवार का स्थाई एवं संविदा कर्मियों का अवकाश रहने पर भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपना काम करता है। जिसके बावजूद आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों को गैरहाजिर दिखाया जाता है। विनोद इलाहाबादी ने बताया कि राजकीय अवकाश व वीआईपी आगमन के दौरान देर रात्री काम करने के बाद भी अन्य दिनों के अवकाश देने पर भी हाजिरी नहीं लग पाती है। साथ ही छावनी क्षेत्र के नजदीक वाले वार्ड़ों में जैमर लगे होने के कारण सिग्नल न मिलने से सफाई कर्मचारियों को अपनी हाजिरी लगाने में परेशानियां उठानी पड़ रही है। 
    उन्होंने आरोल गाया कि सफाई कर्मचारियों का आर्थिक रूप से शोषण हो रहा है। नगर आयुक्त के आदेश हैं कि आॅनलाइन हाजिरी से ही वेतन आहरित होगा और ऐसी स्थिति में स्वच्छता निरीक्षक एवं जेडएसओ ही हाजिरी बिल को प्रमाणित नहीं कर रहे हैं। इससे एक तो कर्मचारियों के वेतन मिलने में अत्यधिक देरी हो रहा है। विनोद इलाहाबादी ने कहा कि क्या सरकार और अधिकारियों की नजर में ये अछूत निरीह गरीब सफाई कर्मचारी ही सबसे बड़ा कामचोर और हरामखोर है। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस माह की हाजिरी पूर्व की भांति जारी की जाएगी। आॅनलाइन हाजिरी से जो कुछ दिक्कत हो रही है, उसको जल्द ही सुधारने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विनोद इलाहाबादी, हरीबाबू वाल्मीकि, मोहन गुलजार, मनीष चौहान, सोनू चौहान, रेशम सिंह चाहर, संजू चौहान, कामेश कुंज, शिवम दिलवारिया, दीपक चौहान, राहुल चौहान, अंकित चौहान, प्रशांत आजाद, अजीत चौहान, अनिल राजौरिया, सुमित चौहान, कुलदीप गौहर, राजेश चौहान, नवीन चंचल, भारत वाल्मीकि, रोहित विराट सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ