- मोहब्बत की निशानी को देखकर विदेशी युवतियां हुई दीवानी
आगरा 4 जुलाई 2024। ताजमहल की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। दुनिया भर से लोग ताजमहल की खूबसूरती को देखने खिंचे चले आते हैं। विश्व के प्रसिद्ध लोग फुर्सत मिलने के बाद सबसे पहले ताजमहल को देखने भारत आते हैं। गुरूवार को 28 देशों की 110 सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया। हर देश की ब्यूटी पेजेंट विनर के लिए पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के घेरे में इन सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। दरअसल भारत में इस साल मिस टीन इंटरनेशल 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट जयपुर में होगा। सभी सुंदरियां यहां भाग लेने पहुंची है। इनके साथ पिछले साल की विजेता मिस टीन इंटरनेशल भी पहुंची।
इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की थी। 28 देशों से प्रतिभागियों ने पच्चीकारी और इतिहास को जानने में खास रुचि दिखाई। टूरिस्ट गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसके वास्तुकला की जानकारी ली। सुंदरियों ने कहा कि ताजमहल मोहब्बत की निशानी है। ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है। ताजमहल की खूबसूरती आंखों में एक अलग ही चमक दे जाती है। सभी ब्यूटी पेजेंट विनर्स गोल्फ कार्ट से ताजमहल तक पहुंची। वहां टूरिस्ट गाइडों ने उन्हें ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला और शाहजहां मुमताज की प्रेम कहानी की जानकारी दी। विदेशी बालाओं ने ताज की तो सराहना की, साथ ही यमुना की स्थिति को देखकर थोड़ी चिंता जताई।
भारत में 30 देशों की प्रतिभागी ताज के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। मिस टीन इंटरनेशनल 2023 बारबरा पराग्गा 7 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। भारत के अलावा, बांग्लादेश, बोस्टवाना, ब्राजील, कंबोडिया, क्यूबा, डोमिनियन रिपब्लिक, इंग्लैंड, फिजी, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मंगोलिया, नमीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, फिलिपींस, साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, यूएसए, वेनेजुएला, वियातनाम और जिम्बाब्वे की प्रतिभागी शामिल रहीं।
0 टिप्पणियाँ