BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

स्मार्ट रोबोटिक्स से नी रिप्लेसमेंट अब होगा सुरक्षित और तेज़ रिकवरी वाला



आगरा, 17 सितम्बर 2025। घुटनों का दर्द रोज़मर्रा की साधारण गतिविधियों जैसे चलना, सीढ़ियाँ चढ़ना या बिस्तर से उठना भी बेहद कठिन बना सकता है। जब दवाइयाँ और फिजियोथेरेपी असर करना बंद कर देती हैं, तब नी रिप्लेसमेंट ही एकमात्र विकल्प बनता है। लेकिन तकनीकी प्रगति के साथ अब रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट ने इस सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और तेज़ रिकवरी वाला बना दिया है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है MAKO SmartRobotics™, जो नी और हिप रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल रहा है।  
    MAKO एक रोबोटिक असिस्टेंट है, जो हाई प्रिसिशन के साथ सर्जरी की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद करता है। सर्जरी से पहले मरीज के घुटने की 3D स्कैनिंग की जाती है, जिससे हड्डियों की संरचना और जोड़ की मूवमेंट्स के अनुसार एक व्यक्तिगत सर्जिकल प्लान तैयार किया जाता है। ऑपरेशन के दौरान रोबोटिक आर्म सर्जन को इम्प्लांट को सही स्थान पर लगाने में सहायता करता है। यह जानना महत्वपूर्ण है कि रोबोट खुद काम नहीं करता, बल्कि हर कदम पर सर्जन का पूरा नियंत्रण रहता है। 
    मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के आर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ डॉ. रमनीक महाजन,  कि  “मैक्स स्मार्ट अस्पताल में एक विशेष "अंडर वास्टस – कॉम्ब ओवर" तकनीक का भी प्रयोग किया जाता है। यह एक मांसपेशी संरक्षित तकनीक है, जिसमें जांघ की बड़ी मांसपेशी (वास्टस) को काटने के बजाय उसके नीचे से रास्ता बनाया जाता है। इस विधि से मांसपेशियों को कम नुकसान होता है, ऑपरेशन के बाद दर्द कम रहता है, मरीज की रिकवरी तेज़ होती है और पहले दिन से ही गतिशीलता बेहतर हो जाती है। यही कारण है कि यह तकनीक सक्रिय जीवनशैली जीने वाले व्यक्तियों, खिलाड़ियों और उन लोगों के लिए बेहद उपयुक्त है जो जल्द से जल्द सामान्य दिनचर्या में लौटना चाहते हैं।“
    डॉ. रमनीक ने आगे कहा कि “SmartRobotics™ तकनीक का उपयोग करने से सर्जरी के दौरान और बाद में कई लाभ मिलते हैं। छोटे चीरे लगने के कारण टिशूस को कम क्षति पहुँचती है और ऑपरेशन के बाद दर्द भी कम महसूस होता है। रक्तस्राव न्यूनतम रहता है और अधिकांश मरीज मात्र चार घंटे के भीतर चलना शुरू कर देते हैं। यही नहीं, अधिकतर मामलों में मरीज को 24 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। घुलनशील टांकों का प्रयोग होने के कारण टांके हटाने की कोई आवश्यकता भी नहीं होती।“
    MAKO सर्जरी में Triathlon® Smart Implants का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें Stryker द्वारा विकसित किया गया है, जो ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में विश्वसनीय नाम है। इन इम्प्लांट्स को प्राकृतिक घुटने जैसा अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनका गोलाकार आकार घुटनों को सभी दिशाओं में सहज और स्वाभाविक गति करने में सक्षम बनाता है। वर्षों के शोध और क्लिनिकल अनुभव से यह साबित हो चुका है कि ये इम्प्लांट्स लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद हैं।
    MAKO SmartRobotics™ के साथ स्मार्ट इम्प्लांट्स का उपयोग नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में एक नए युग की शुरुआत है, जिससे मरीजों को न केवल सुरक्षित और सटीक सर्जरी मिलती है बल्कि तेज़ और आरामदायक रिकवरी भी संभव हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ