- यह अपनी तरह की पहली पहल है, जो संरचित सीखने, सिमुलेशन और प्रमाणन को एक साथ जोड़ते हुए भारत के VDA इकोसिस्टम में अधिक समझदारीपूर्ण भागीदारी को बढ़ावा देती है
- क्रिप्ट्यूशन का आधारभूत पढ़ो पाठ्यक्रम, अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (AAFM®️ India) के सहयोग से विकसित किया गया है
लखनऊ 23 जुलाई 2026। FIU-IND पंजीकृत वर्चुअल डिजिटल एसेट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बिटडेल्टा इंडिया ने आज क्रिप्ट्यूशन की शुरुआत की घोषणा की। क्रिप्ट्यूशन भारत का पहला संस्थागत स्तर का क्रिप्टो एसेट्स (VDA) सीखने और प्रमाणन का इकोसिस्टम है।
क्रिप्ट्यूशन को भारत के VDA इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि लोग बेहतर जानकारी और तैयारी के साथ इसमें भाग ले सकें। क्रिप्टो एसेट्स और इससे जुड़ी जानकारी तक पहुंच बढ़ी है, लेकिन औपचारिक शिक्षा अभी भी उस गति से विकसित नहीं हुई है। इसके कारण कई प्रतिभागियों को जटिल और तेजी से बदलते बाजार को अलग-अलग स्रोतों से मिली अधूरी जानकारी के आधार पर समझना पड़ता है।
यह पहल प्रतिभागियों को वास्तविक बाजार में प्रवेश से पहले मार्गदर्शित शिक्षा, बाजार से जुड़े सिमुलेशन अनुभव और योग्यता आधारित प्रमाणन के माध्यम से इस अंतर को कम करने का प्रयास करती है। भारत के क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं में टियर-2 और टियर-3 शहरों की हिस्सेदारी लगभग 40% है। ऐसे में यह पहल विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और प्रतिभागियों की जरूरतों के अनुसार व्यवस्थित VDA शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के लिए तैयार की गई है।
क्रिप्ट्यूशन के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, बिटडेल्टा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास एम. सचदेवा ने कहा, “भारत में प्रमुख वित्तीय एसेट वर्गों ने एक समान यात्रा तय की है—शुरुआत में सीमित पहुंच और बिखरी हुई जानकारी से लेकर बेहतर निवेशक शिक्षा के माध्यम से व्यापक भागीदारी तक। जागरूकता बढ़ने के साथ म्यूचुअल फंड और डायरेक्ट इक्विटी बाजार परिपक्व हुए हैं, और अब क्रिप्टो भी इसी बदलाव के महत्वपूर्ण चरण की ओर बढ़ रहा है। वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के बारे में जागरूकता अभी भी 30% से कम है, जबकि लगभग हर पांच में से एक सक्रिय प्रतिभागी यह मानता है कि वह अभी भी इस बाजार को समझने और सीखने की प्रक्रिया में है। क्रिप्ट्यूशन को इस श्रेणी के जिम्मेदार विकास के अगले चरण को समर्थन देने के लिए आवश्यक संरचित लर्निंग, व्यावहारिक अनुभव और सर्टिफिकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।”
पढ़ो। सीखो। बढ़ो। के तीन स्तंभों पर आधारित, क्रिप्ट्यूशन एक प्रगतिशील सीखने की यात्रा को अपनाता है।
- पढ़ो (Study): यह ब्लॉकचेन, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स, बाजार की मूलभूत जानकारी, सुरक्षा और जोखिम जागरूकता जैसे विषयों को शामिल करने वाले व्यापक पाठ्यक्रम के माध्यम से मजबूत शैक्षणिक आधार प्रदान करता है।
- सीखो (Learn): यह प्रतिभागियों को बिना वास्तविक पूंजी लगाए सिमुलेटेड बाजार वातावरण के माध्यम से अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर देता है।
- बढ़ो (Grow): यह उन प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में सहायता करता है, जो तैयार हैं और बिटडेल्टा इंडिया प्लेटफॉर्म पर वास्तविक बाजार में भागीदारी की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
शैक्षणिक शिक्षा का यह हिस्सा ‘अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया’ (AAFM®️ India) के सहयोग से प्रदान किया जाता है, जो पढ़ो चरण के लिए ज्ञान और शिक्षा भागीदार है। BFSI शिक्षा के क्षेत्र में 30+ वर्षों के अनुभव और 100,000 से अधिक वित्तीय पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के साथ, AAFM India बिटडेल्टा इंडिया के साथ अपनी साझेदारी में वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करता है।
लर्नर्स को एक व्यापक पाठ्यक्रम, योग्यता आधारित मूल्यांकन और विशेष सर्टिफिकेशन पाथवे तक पहुंच मिलती है।
'अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया' (AAFM®️ India) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रोमित बरात ने कहा, "विश्वसनीय वित्तीय शिक्षा सुव्यवस्थित, मापने योग्य और मान्यता प्राप्त मानकों पर आधारित होनी चाहिए। बिटडेल्टा इंडिया के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, क्रिप्ट्यूशन AAFM India की वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा को एक स्पष्ट पाठ्यक्रम, पारदर्शी मूल्यांकन और विशेष सर्टिफिकेशन पाथवे के साथ उपलब्ध कराता है। इससे लर्नर्स अपने ज्ञान और कौशल को बेहतर तरीके से विकसित कर सकते हैं और तेजी से विकसित हो रहे VDA इकोसिस्टम में जिम्मेदारी के साथ भागीदारी कर सकते हैं।"
अलग-अलग लर्नर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, क्रिप्ट्यूशन तीन विशेष सर्टिफिकेशन पाथवे प्रदान करता है: सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट इन्वेस्टर (Certified Virtual Asset Investor): निवेश से जुड़ी बुनियादी जानकारी और समझ विकसित करने के लिए। सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट प्रैक्टिशनर (Certified Virtual Asset Practitioner): सलाहकारों को इस एसेट श्रेणी के बारे में व्यापक समझ और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के लिए। सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट ट्रेडर (Certified Virtual Asset Trader): एडवांस ट्रेडिंग, बाजार विवेचना और जोखिम प्रबंधन से जुड़ी विशेषज्ञता विकसित करने के लिए।
प्रमाणन से आगे बढ़ते हुए, क्रिप्ट्यूशन एक ही इकोसिस्टम के तहत मार्गदर्शित लर्निंग, व्यावहारिक सिमुलेशन, बाजार से जुड़ी जानकारी, मूल्यांकन, वेबिनार, मेंटरशिप और कम्युनिटी एंगेजमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस एकीकृत पहल के माध्यम से, बिटडेल्टा इंडिया का उद्देश्य भारत में अधिक जागरूक, सक्षम और जिम्मेदार VDA इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।

0 टिप्पणियाँ