- 595 से अधिक माताओं और शिशुओं ने शिशु स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को बढ़ावा देने वाली इस राष्ट्रव्यापी पहल में लिया हिस्सा
कानपुर 31 जुलाई 2026। हिमालया बेबीकेयर ने स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट की श्रृंखला का आयोजन किया। इस पहल के तहत इंटरैक्टिव स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों के माध्यम से 595 से अधिक माताओं और शिशुओं को जोड़ा गया। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति दोनों संस्थाओं की साझा प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।
इस पहल का उद्देश्य शिशुओं के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना और माता-पिता को बच्चे के जीवन के शुरुआती महत्वपूर्ण वर्षों में पोषण, स्वच्छता और समग्र देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
‘हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट’ का आयोजन कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया, जहां स्वास्थ्य विशेषज्ञों, सामुदायिक कार्यकर्ताओं, माताओं और शिशुओं ने एक साझा मंच पर स्वस्थ बचपन का उत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम के तहत माताओं को रोचक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सत्रों से जोड़ा गया, जिनका उद्देश्य शिशुओं की बेहतर देखभाल से जुड़ी अच्छी आदतों को प्रोत्साहित करना था। साथ ही, इसमें शिशुओं के प्रारंभिक पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और समग्र देखभाल के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस पहल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, डॉ. चक्रवर्ती एन. वी., निदेशक- बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हमारा मानना है कि शिशुओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विश्वसनीय बेबीकेयर समाधान उपलब्ध कराने जितना ही महत्वपूर्ण है। हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता का विस्तार है। इस पहल के माध्यम से हम सामुदायिक स्तर पर सीधे माता-पिता और शिशुओं की देखभाल करने वालों के साथ जुड़कर उन्हें जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास करते हैं। स्माइल फ़ाउंडेशन के साथ काम करने से हमें शिशु की अच्छी देखभाल के तरीकों को बढ़ावा देने और माताओं को उनके शिशुओं के शुरुआती और सबसे महत्वपूर्ण वर्षों में सही फ़ैसले लेने का आत्मविश्वास देने में और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।”
इस साझेदारी पर सतनाम सिंह- सीनियर जनरल मैनेजर (हेल्थ एंड डिजास्टर रिस्पॉन्स), स्माइल फाउंडेशन ने कहा, “स्माइल फाउंडेशन की स्वास्थ्य संबंधी पहलें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं तक उनके घर के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। हिमालया वेलनेस के साथ साझेदारी से संगठन सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समुदायों तक मातृत्व संबंधी लाभों और आवश्यक सहयोग की पहुंच बढ़ा रहा है।”
अभियान के समापन तक सातों स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य आकलन और जागरूकता सत्रों में 595 से अधिक माताओं और शिशुओं ने भाग लिया। चुनिंदा केंद्रों पर स्वस्थ शिशुओं को सम्मानित भी किया गया। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि उन माताओं के समर्पण और निरंतर प्रयासों का सम्मान था, जो अपने बच्चों के स्वस्थ पालन-पोषण के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं।
इस सत्र में शिशु अवस्था से ही त्वचा की देखभाल और साफ़-सफ़ाई पर भी खास ज़ोर दिया गया। यह ऐसा क्षेत्र है, जिसके प्रति हिमालया बेबीकेयर लंबे समय से प्रतिबद्ध रहा है। अपने सुरक्षित और सौम्य फॉर्मूलेशन्स के साथ-साथ ब्रांड विशेषज्ञों के मार्गदर्शन वाले संवादों और समुदाय स्तर पर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास करता रहा है।
हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट जैसी पहलों के माध्यम से हिमालया बेबीकेयर केवल उत्पादों तक सीमित न रहकर, स्माइल फाउंडेशन जैसे संगठनों के साथ मिलकर समाज में सार्थक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इस साझेदारी का उद्देश्य जागरूकता, शिक्षा और जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता के माध्यम से माता-पिता को आवश्यक जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करना है, ताकि वे अपने बच्चे के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण से जुड़े निर्णय लेने के लिए सशक्त बन सकें।
हिमालया वेलनेस कंपनी के बारे में
1930 में युवा दूरदर्शी श्री एम. मनाल ने देहरादून के आसपास के जंगलों में घूमते हुए हर्बल उपचारों के लाभों की पहचान की। आयुर्वेद के पारंपरिक विज्ञान पर गहन शोध के बाद, उन्होंने अपना जीवन ऐसे उत्पाद बनाने के लिए समर्पित कर दिया जो दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें।
आज नौ दशकों के हर्बल अनुसंधान के बाद, हिमालया एक ऐसा ब्रांड है जो न केवल लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। ‘हेड-टू-हील’ रेंज के साथ, हिमालया हर दिन की ज़रूरतों के लिए व्यापक समाधान प्रदान करने का प्रयास करता है।
प्रकृति के अनुसंधान की विरासत में डूबे, हिमालया ने आयुर्वेद के विज्ञान को आधुनिक शोध के माध्यम से सफलतापूर्वक अपनाकर एक ऐसा ब्रांड विकसित किया है जो सुरक्षित, कोमल और भरोसेमंद है। अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें: https://himalayawellness.in
स्माइल फाउंडेशन के बारे में
स्माइल फाउंडेशन भारत का एक अग्रणी विकास संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से हर वर्ष 20 लाख से अधिक बच्चों और परिवारों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। संगठन देश के 27 राज्यों में स्थित हजारों दूरस्थ गांवों और शहरी बस्तियों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ