BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

इनमोबी और उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए एआई कौशल हैकाथॉन लांच किया


  • यह पहल भारी संभावना वाले एआई सॉल्यूशंस की पहचान करने, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उत्तर प्रदेश को अगले प्रमुख टेक पावरहाउस के रूप में स्थापित करने को सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत को एक साथ लाती है

 
आगरा 12 नवंबर 2026। विश्व की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी इनमोबी और उत्तर प्रदेश सरकार ने वास्तविक दुनिया की जटिल चुनौतियों के लिए अत्याधुनिक एआई सॉल्यूशंस तैयार करने में तेजी लाने के लिहाज से डिजाइन एक उच्च प्रभाव वाले सहयोगी प्लेटफॉर्म एआई कौशल हैकाथॉन 2026 को लांच करने की आज घोषणा की। भारत के राष्ट्रीय एआई विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में रहने वाले छात्रों, स्टार्टअप्स, एक्सेलरेटरों और पेशेवरों के लिए इस आयोजन में पंजीकरण 20 नवंबर तक खुला है, जबकि ग्रैंड हैकाथॉन का फाइनल 8-9 दिसंबर को आईआईआईटी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
    सामान्य विचारों से आगे बढ़कर एआई कौशल सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत को एक साथ जोड़ता है ताकि व्यवहारिक, जिम्मेदार और व्यापक स्तर पर लागू किए जा सकने वाले एआई एप्लीकेशन तैयार किए जा सकें। प्रतिभागी गहन मूल्यांकन के लिए यूज़ केसेस जमा करेंगे जिसके बाद छांटी गई टीमों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। इसके बाद, आईआईआईटी लखनऊ में 24 घंटे का ऑन-साइट बिल्ड (प्रोजेक्ट निर्माण) सत्र आयोजित किया जाएगा। यह हैकाथॉन 9 दिसंबर को एक पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा जिसमें शीर्ष पांच विजेता टीमों में से प्रत्येक को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पहल एक दीर्घकालिक आर्थिक आधार सुनिश्चित करती है जिसमें उच्च स्तरीय प्रोटोटाइप का सीधे मूल्यांकन किया जाएगा ताकि उन्हें मान्यता मिल सके, उनका विस्तार किया जा सके और उत्तर प्रदेश सरकार के विभागों एवं प्रमुख उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर उन्हें संस्थागत स्तर पर लागू किया जा सके।
    इस अवसर पर, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) श्री आलोक कुमार ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एआई, नवाचार और टेक्नोलॉजी आधारित विकास का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है और इस बदलाव के केंद्र में युवा हैं। हम इनमोबी के एआई कौशल हैकाथॉन का स्वागत करते हैं जिसमें आईआईआईटी लखनऊ एक अकादमिक भागीदार के रूप में शामिल है। यह एक बेहतरीन पहल है जो वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए उद्योग की विशेषज्ञता और अकादमिक प्रतिभा को एक साथ लाती है। इससे हमारे छात्रों, डेवलपर्स और उद्यमियों को एआई कौशल का उपयोग करके ऐसे व्यवहारिक समाधान तैयार करने का अवसर मिलेगा जिनसे बेहतर सार्वजनिक सेवाएं मिल सकें और आर्थिक अवसर व्यापक हो सकें। हमारी आकांक्षा है कि उदीयमान विचार इस हैकाथॉन से आगे बढ़कर मूल्यांकन, मार्गदर्शन और संबंधित विभागों के साथ संभावित पायलट प्रोजेक्ट्स के चरण तक पहुंचे जिससे जिम्मेदार एआई नवप्रवर्तन की एक ऐसी निरंतर प्रक्रिया तैयार करने में मदद मिल सके जिससे उत्तर प्रदेश के लोग लाभान्वित हों।”
    इनमोबी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मोहित सक्सेना ने कहा, “टेक्नोलॉजी तब सबसे अधिक प्रभावशाली होती है जब दूरदर्शी विचार और सरल एवं शानदार क्रियान्वयन मिलकर वास्तविक दुनिया की बड़ी समस्याओं का समाधान करते हैं। उत्तर प्रदेश भारत में टेक्नोलॉजी विकास के अगले केंद्र के तौर पर तेजी उभर रहा है और हम यहां मौजूद बेजोड़ इंजीनियरिंग प्रतिभा पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। इन निर्माताओं को सैंडबॉक्स, मार्गदर्शन और उद्यम का रास्ता उपलब्ध कराने के लिहाज से एआई कौशल को डिजाइन किया गया है जिससे वे अनूठे विचार और एप्लीकेशन ला सकें। इससे ना केवल उत्तर प्रदेश की जरूरतें पूरी की जा सकेंगी, बल्कि इसे भारत से वैश्विक स्तर पर भी लाया जा सकेगा।”
    इनमोबी की वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कॉरपोरेट मामलों की प्रमुख एवं लोक नीति अधिकारी डॉक्टर सुबी चतुर्वेदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के युवाओं को ना केवल एआई सीखने, बल्कि उसका उपयोग करके कुछ नया बनाने का भी अवसर मिलना चाहिए। एआई कौशल कार्यक्रम और हैकाथॉन के जरिये हम उत्तर प्रदेश सरकार और अपने एकैडमिक पार्टनर आईआईआईटी लखनऊ के साथ मिलकर जमीनी स्तर की प्रतिभाओं, विश्वस्तरीय मार्गदर्शन और सार्वजनिक-निजी क्षेत्रों की असल समस्याओं को एक मंच पर ला रहे हैं। यह पहल उत्तर प्रदेश को लेकर हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल 24 घंटे के हैकाथॉन को निरंतर नवप्रवर्तन, आर्थिक विकास एवं जनहित में टेक्नोलॉजी के उपयोग को एक लांचपैड में तब्दील करती है।”
  यह पहल उत्तर प्रदेश के आर्थिक एवं तकनीकी बदलाव के प्रति इनमोबी की प्रतिबद्धता को और मजबूती करती है। पिछले वर्ष लखनऊ में अपने अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर के उद्घाटन के बाद इस कंपनी ने पहले ही अपने स्थानीय कार्यबल का विस्तार कर लिया है। इनमोबी का लखनऊ केंद्र, जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और बड़े पैमाने के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में वैश्विक नवप्रवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन के रूप में कार्य करता है।
  यह संस्थागत गतिशीलता इस क्षेत्र के शैक्षणिक एवं तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करने के प्रति इनमोबी के नेतृत्व की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। पिछले वर्ष इनमोबी के संस्थापक एवं सीईओ नवीन तिवारी ने आईआईटी कानपुर के 2000 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा किए गए 100 करोड़ रुपये के वादे के तहत व्यक्तिगत रूप से 30 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया। इस राशि का उपयोग संस्थान में एक ऐसा स्कूल स्थापित करने के लिए किया जाएगा जो टेक्नोलॉजी और सामाजिक प्रभाव के मिलन पर केंद्रित होगा।

 एआई कौशल हैकाथॉन 2026 की खास बातें-

तिथि- 8-9 दिसंबर, 2026
स्थान: IIIT लखनऊ
पंजीकरण की अंतिम तिथि:20 नवंबर, 2026
पुरस्कारःशीर्ष पांच टीमों में से प्रत्येक के लिए एक लाख रुपये
पंजीकरण एवं प्रश्नोत्तर:https://www.inmobi.com/ai-kaushal

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ