BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

प्रिल्यूड में आयोजित किया गया ब्रेनोब्रेन सत्र 2022 के पुरस्कार वितरण समारोह

  • ब्रेनोब्रेन एक ऐसी कला है, जिससे बच्चों के लिए गणित जैसा कठिन विषय भी रुचिकर हो जाता है : डॉ. सुशील गुप्ता



आगरा। ब्रेनोब्रेन सत्र 2022 प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज़ सुबह प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग आगरा में आयोजित किया गया। जहाँ राष्ट्रीय पदधारकों और विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्वर्ण एवं रजत पदक और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। इसी दौरान अभिभावकों हेतु एक अद्भुत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसके लिए माता-पिता को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर आगरा नवीन जैन ने समारोह में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सफलता के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अप्सा अध्यक्ष एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि ब्रेनोब्रेन एक ऐसी कला है, जिससे बच्चों के लिए गणित जैसा कठिन विषय भी रुचिकर हो जाता है, उनके ध्यान व एकाग्रता में वृद्धि होती है एवं खेल-खेल में ही वे गणित की बड़ी-बड़ी समस्याओं का आसानी से समाधान निकाल लेते हैं। ब्रेनोब्रेन एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो संपूर्ण विश्व में ऐबेकस एजुकेशन का प्रथम अंवेषक है। यह 44 देशों में मौजूद है, जिसमें 2,00,000 से अधिक छात्र इस कौशल विकास कार्यक्रम से लाभांवित हो रहे हैं। ब्रेनोब्रेन का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण एवं कौशल विकास करना है। इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए संस्था द्वारा बीओबी वंडर किड और बीओबी वंडर का आयोजन किया गया। गत 14 और 21 अगस्त 2022 को कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर की अंतर्विद्यालयी 12वीं बीओबी वंडरकिड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के 29 राज्यों के 1724 विद्यालयों के 27,500 छात्रों ने प्रतिभाग किया। आगरा के भी अधिकांश विद्यालयों के 700 बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ यह परीक्षा दी। इसी दौरान अभिभावकों हेतु एक अद्भुत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी, जिसके लिए माता-पिता को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में गायत्री पब्लिक स्कूल की तृप्ति सिंह, सेंट पीटर्स कॉलेज के अंश यादव, यथार्थ राज कौशिक व आरव बंसल को राष्ट्रीय वंडरकिड, सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की जेसिका जैसवानी, सैंट एंथनी जूनियर कॉलेज की कृतिका पाल, सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रखर गुप्ता, आरव खंडेलवाल और आदित्य अग्रवाल को राष्ट्रीय टॉपर की उपाधियों से सम्मानित किया गया। अंत में ब्रेनोब्रेन की शहर समन्वयक श्रीमती कविता ने समस्त गणमान्य विभूतियों का सहृदय आभार प्रकट किया। समारोह का सफल संचालन कविता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, डॉ. सुभाष गुप्ता, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक श्याम बंसल उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ