BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ऑटो चालक के कृत्य पर हुए हिंदूवादी आक्रोशित, दी तहरीर

  •  फुटपाथ पर रखी मूर्तियों पर लघुशंका करने का मामला



आगरा। थाना एतमाउद्दौला के अंतर्गत रामबाग फ्लाईओवर पर एक ऑटो चालक द्वारा विसर्जन के लिए रखी देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर लघुशंका करने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी आक्रोशित हो गए हैं। हिंदूवादियों ने थाना एत्मादुद्दौला पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक आगरा दिल्ली हाइवे एनएच-2 के रामबाग पुल पर लोग दीपावली के पूजन के बाद देवी देवताओं की पुरानी मूर्तियों को विसर्जन के लिए देवी देवताओं की प्रतिमाएं रख गए थें। शुक्रवार शाम यहां एक ऑटो चालक बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर लघुशंका कर रहा था। भगवान की मूर्तियों का इस तरह अपमान करता देख लोगों ने उसको रोका और उसका वीडियो बना लिया।

इसके बाद शुक्रवार को ऑटो चालक का वीडियो सामने आया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा के विभाग अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह, अवतार सिंह गिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाना एत्मादुद्दौला पहुंच गए। जितेंद्र कुशवाह ने अज्ञात आरोपी की तस्वीर व वीडियो के साथ तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पूरे मामले पर जितेंद्र कुशवाह ने कहा है की जो दूसरे धर्म के लोग ऐसा कर रहे हैं, वो जहां मिलेंगे उन्हे जूतों से मारा जायेगा। अवतार सिंह गिल का कहना है की मुख्यमंत्री सबको एक होकर रहने के लिए कह रहे हैं,पर अभी कोई एक नहीं है। जानबूझकर हमारे देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। पुलिस ने अगर उसे जेल नहीं भेजा तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान ब्रजेश भदौरिया, अनिल बाबा, मीना दिवाकर, विपिन राठौर, मनीष पंडित, हीरा देवी, योगेश ठाकुर, रोहित राजपूत, सनी, सतीश कुशवाह, गोविंद कुशवाह, केशव, एबरन ङ्क्षसह, नंदू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ