- जनपद आगरा में 5 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा अभियान
- पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा
आगरा 05 अगस्त 2025। जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है सभी पार्टी अपना अपना दमखम दिखा रही हैं उसी क्रम में आजाद समाज पार्टी कांशीराम युवा मोर्चा आगरा के पदाधिकारियों ने पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया जिसमें मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी युवा मोर्चा सौरभ कुमार चित्तौड़ रहे। सदस्यता अभियान की शुरुआत धनौली एवं नरीपुरा क्षेत्र से हुई एवं सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सौरभ चित्तौड़ ने कहा युवा मोर्चा के पदाधिकारी गली-गली गांव-गांव जाकर एवं कैंप लगाकर पार्टी की विचाराधारा एवं भाई चंद्रशेखर आजाद जी समाज के लिए आवाज उठा रहे है यही कार्य जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी जिला पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी और नतीजे चौंकाने वाले होंगे।
अभियान में महानगर अध्यक्ष अरमान उस्मानी, महानगर प्रभारी अनीश उस्मानी, जिला प्रभारी मनीष सोनी, महानगर प्रभारी ब्रजकिशोर एवं रवि सागर, आरिफ उस्मानी, अवदेश, जितेंद्र, रोहित केम, चाहत राणा, सफीक उस्मानी, आविद उस्मानी, शाहिद लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ