- गैराज में पड़ा हुआ मिला लहूलुहान शव
- हत्यारे ने सिर पर किये ताबड़तोड़ वार
आगरा 22 नवम्बर 2022। शाहगंज इलाके में एक गैराज संचालक की बेरहमी से हत्या हो गई। गैराज में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।
बता दें कि शाहगंज के दौरेठा नंबर दो के रहने वाले घनश्याम उर्फ घंशो पुत्र चोब सिंह नेे अपने प्लॉट पर गैराज बना रखा था। वो यहां ई-रिक्शा खड़े रखता था। साथ ही उनकी चार्जिंग की सुविधा भी देता था। इसलिए रोजाना रात में वहीं रुक जाता था। सुबह दूध लेते हुए घर आ जाता था। मंगलवार सुबह जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्य गैराज पहुंचे। तब उन्हें उसकी हत्या की जानकारी हुई। मृतक घनश्याम के भाई बॉबी ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई घर नहीं आए तो हम लोगों ने सोचा शायद किसी रिश्तेदार के यहां चले गए होंगे। इसके बाद हम लोग गैराज पहुंचे। इससे हत्या की जानकारी हुई। और पुलिस को सूचना दी। जो भी हत्यारा है वो जानकार है। भाई के पास आकर धोखे से हमला किया है। मृतक के बेटे वासु ने पिता के पास बैठने वाले दो युवकों पर शक जताया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जसवीर सिरोही ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देखने से लग रहा है कि उनके सिर पर भारी वस्तु से कई प्रहार किए गए हैं। क्षेत्र में आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। जल्दी हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ