- कल्याणम् फाउंडेशन ने आयोजित किया कार्यक्रम
आगरा 22 नवम्बर 2022। जेल में बंद महिला कैदियों के लिए निरंतर कार्य कर रहे कल्याणम् फाउंडेशन ने मंगलवार को जेल में कन्या का नामकरण संस्कार, छठी व परोजन संस्कार का आयोजन किया। दरअसल जिला जेल में एक गर्भवती महिला बंदी ने एक कन्या का जन्म दिया। संस्था का मानना है कि जेल में बच्ची ने जन्म लिया, इसमें उस कन्या का तो कोई दोष नहीं हैं। मंगलवार को कल्याणम् फ़ाउंडेशन द्वारा जिला जेल में कन्या का नामकरण संस्कार व छठी परोजन किया गया। संस्था द्वारा कन्या को नए वस्त्र, खिलोने बिस्तर, नज़रिया, छठी का सामान व जच्चा को सोंठ, घी, गुड, मेवा आदि दिए गए। सर्वस्मत्ति से कन्या का नाम वृंदा रखा। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन व सोवढ़ गाकर अपनी ख़ुशी मनाई। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश पांडेय, संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव, सचिव अलका भार्गव, प्रमिला डंग, मनीषा सोनी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ