BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

लिख दे, लिख दे, तू सोने सोने लेख लिख दे........



आगरा 21 नवम्बर 2022। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पुरब को समर्पित आलौकिक कीर्तन दरबार आज गुरुद्वारा दु:ख निवारण साहिब लोहा मंडी द्वारा रामलीला पार्क, जयपुर हाउस में सजाया गया। कीर्तन दरबार में वीर हरजिंदर सिंह, वीर हरजोत सिंह, वीर महिंदर पाल सिंह (सुखमनी सेवा सभा आगरा) एवं अमृतसर से पधारे वीर सरबजीत सिंह जी ने रागी जत्थे के साथ संगत को निहाल किया। सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक हजारों की संगत में कीर्तन रस, शबद, गुरुवाणी के  रसमयी  कीर्तन से अमृत बरसता रहा। गुरुद्वारा गुरु का ताल से पधारे जत्थेदार आसा सिंह जी, जसवीर सिंह अरोरा, गुरनाम वीर का स्वागत किया गया। अन्य गुरुद्वारों से पधारे हरपाल सिंह, बॉबी आनंद, रोहित कत्याल, क्षेत्रीय पार्षद मुकुल गर्ग आदि का सरोपा पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्दन किया गया। मुख्य रूप से सरदार दर्शन सिंह सलूजा, जसवीर सिंह अरोरा, गुरनाम सिंह अरोरा, जसविंदर सिंह छाबड़ा, बंटी ग्रोवर, राजीव अरोरा, मंजीत सलूजा, रोहित कत्याल, रिकी नारंग, रिकी सलूजा, विक्की पुरी, मोहित कत्याल, संजय सेठ, सनी अरोरा, संजय बावा आदि ने सभी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ