BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

छप्पन भोग महोत्सव में हीरे पन्ने जड़ित पोशाक से सजेंगे ठाकुर


आगरा  21 नवम्बर 2022। इस बार श्रीगिरिराज जी सेवा मंडल द्वारा आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में कलकत्ता के कारीगरों द्वारा हीरे, मोती, पन्ने और माणिक जड़ित पोशक से सजेंगे ठाकुर जी। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त शरद शंकर गिरिरराज जी का का अलौकिक श्रंगार करेंगे। वहीं वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 11 हजार किलो व्यंजनों से गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। यह जानकारी मण्डल के सदस्यों ने शुभ मंगल वैंकट हॉल में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। 

श्री गिर्राज जी सेवा मंडल का दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन  गोवर्धन में 25 व 26 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में आयोजित होने जा रहे महोत्सव में गोविन्दाभिषेक, गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा व भजन संध्या का भी आयोजन होगा। मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीगिरिराज जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नितेश अग्रवाल व अध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने बताया कि शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए 17 दिसम्बर को श्रीमन:कामेश्वर मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। 25 दिसम्बर को प्रात: गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 26 दिसम्बर को प्रात: साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांय काल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।    

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष मित्तल, विशाल बंसल, अशोक अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, नीरज अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मण सिंघल, विकास वर्मा, मयंक जैन, विमल नयन फतेहपुरिया, मुरारीलाल गोयल, आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ज्योति मित्तल, कविता जैन, पवन गुप्ता, रोहित गर्ग, अखिलेश भटनागर, शिवशंकर माहेश्वरी, ऋषभ अग्रवाल, हरिओम सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, बालमुकुन्द गोयल, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ