BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जी-20 रूट पर धर्मस्थलों की पेंटिंग्स से उबाल

  • सिख समाज ने रुकवायी गुरुद्वारा गुरु का ताल की प्रतिकृति

 


आगरा 22 जनवरी 2023। जी-20 समिट से पहले विदेशी मेहमानों के प्रस्तावित रूट को पूरी तरह सजाने और संवारने का अभियान जारी है। इसके तहत मुख्य मार्गों पर आकर्षक पेटिंग्स के साथ मनोहारी चित्रकारी कराई जा रही है। कहीं संस्कृति को दर्शाने के साथ महापुरुषों के चित्र भी बने हैं तो कलाकार धार्मिक स्थलों की प्रतिकृति को उकेरने में भी जुटे हैं। धार्मिक स्थलों की पेंटिंग्स और उनके चित्रों को लेकर शहर के सामाजिक संगठनों में नाराजगी व्याप्त हो गयी है। इसके तहत ईदगाह बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग की दीवार पर सिकंदरा गुरुद्वारा गुरु का ताल की प्रतिकृति (पेंटिंग) बनाई जा रही थी। यह जानकारी सिख समाज को हुई उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए मौके पर जाकर काम बंद करा दिया। सूचना मिलने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र डॉ. वात्सल्य उपाध्याय भी वहां पहुंच गये।

बताया गया है कि ईदगाह बस स्टैंड की दीवार पर ही हिंदू समाज के एक अन्य प्रमुख धार्मिकस्थल की प्रतिकृति बनाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर शाम को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गये और उन्होंने काम रुकवाने के लिए काफी हंगामा किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री बंटी ग्रोवर ने कहा कि नगर में दीवारों पर जो चित्रकारी बनाई जा रही है, उसमें धर्मस्थलों, महापुरुषों और धार्मिक प्रतीकों को न उकेरा जाएं क्योंकि सार्वजनिक स्थान पर लोग पान, गुटका थूकते हैं। कुछ लोग तो मौका उठाकर मूत्र विसर्जन भी करते हैं। इससे अनचाहे में इन सब का अपमान होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ