BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

रोज़ाना बादाम का सेवन एडल्ट्स में बेहतर नींद की गुणवत्ता का अनुभव कराने में सहायक हो सकता है



  • अलमंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा वित्त पोषित नई रिसर्च में पाया गया है कि खराब नींद की गुणवत्ता वाले भारतीय एडल्ट्स ने 20 सप्ताह तक रोज़ाना बादाम खाने के बाद, बेहतर नींद की गुणवत्ता, बेहतर स्लीप एफिशिएंसी और जल्दी नींद आने की बात कही।

आगरा 25 सितंबर 2026। खराब नींद की गुणवत्ता वाले भारतीय एडल्ट्स पर की गई एक नई रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल में पाया गया है कि रोज़ाना बादाम खाने से नींद की गुणवत्ता बेहतर महसूस करने में मदद मिल सकती है। यह रिसर्च नींद को बेहतर बनाए रखने के लिए फूड-फर्स्ट अप्रोच के एक हिस्से के रूप में बादाम की संभावित भूमिका पर नई जानकारी देती है।
    फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन (Frontiers in Nutrition) में प्रकाशित यह रिसर्च (Desai et al., 2026) 21–55 वर्ष की उम्र के 175 भारतीय एडल्ट्स पर की गई, जिन्होंने खराब नींद की गुणवत्ता की जानकारी दी थी। प्रतिभागियों को या तो रोज़ाना 60 ग्राम बादाम (लगभग 50 बादाम) दिए गए या उतनी ही कैलोरी वाला कंट्रोल स्नैक दिया गया, जिसमें खाखरा, चिवड़ा और क्रैकर्स शामिल थे।

मुख्य निष्कर्ष¹

रोज़ाना बादाम खाने से:
  • नींद की कुल गुणवत्ता बेहतर महसूस हुई, जैसा कि प्रतिभागियों ने खुद बताया।
  • स्लीप एफिशिएंसी बेहतर रही, यानी प्रतिभागियों ने बिस्तर पर बिताए समय का अधिक हिस्सा सोने में बिताया।
  • नींद आने में कम समय लगा, जैसा कि प्रतिभागियों ने खुद बताया।
  • रात के दौरान जागने में कमी के कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले, हालांकि ये नतीजे अध्ययन में शामिल सभी प्रतिभागियों में लगातार महत्वपूर्ण नहीं रहे।

बादाम कैसे मदद कर सकते हैं?

बादाम में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन सहित कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो नर्वस सिस्टम के सामान्य कामकाज और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों के सामान्य कामकाज में भूमिका निभाता है, जबकि ट्रिप्टोफैन का उपयोग शरीर सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने के लिए करता है। बादाम में प्राकृतिक रूप से थोड़ी मात्रा में मेलाटोनिन के साथ-साथ हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।

रिसर्च में क्या पाया गया?

जिन प्रतिभागियों ने रोज़ाना बादाम का सेवन किया, उन्होंने कंट्रोल स्नैक का सेवन करने वाले प्रतिभागियों की तुलना में नींद से जुड़े कई पहलुओं में सुधार की जानकारी दी। इनमें नींद की बेहतर गुणवत्ता, बेहतर स्लीप एफिशिएंसी और नींद आने में कम समय शामिल थे।
    इन निष्कर्षों से पोषण और नींद के बीच संबंध को लेकर मौजूद व्यापक रिसर्च को और जानकारी मिलती है। साथ ही, यह संकेत मिलता है कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में बादाम नींद की गुणवत्ता को बेहतर महसूस करने में भूमिका निभा सकते हैं।
    निष्कर्षों पर बात करते हुए, शीला कृष्णास्वामी, न्यूट्रिशन एंड वेलनेस कंसल्टेंट, ने कहा, “नींद संपूर्ण स्वास्थ्य और सेहत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और एक हेल्दी लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में न्यूट्रिशन भी इसमें भूमिका निभा सकता है। इस रिसर्च के निष्कर्ष उत्साहजनक हैं, क्योंकि इनमें यह सामने आया है कि खराब नींद की गुणवत्ता वाले एडल्ट्स, जिन्होंने रोज़ाना बादाम का सेवन किया, उन्होंने अपनी नींद से जुड़े अनुभवों में सुधार की जानकारी दी। इसमें नींद की गुणवत्ता, स्लीप एफिशिएंसी और नींद आने में लगने वाला समय शामिल है।”
    “इसके अलावा, उभरती हुई रिसर्च से संकेत मिलते हैं कि अनसैचुरेटेड फैट्स और नींद को सपोर्ट करने वाले कंपाउंड्स से भरपूर प्लांट फूड्स नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। बादाम में अनसैचुरेटेड फैट्स के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो इसके संपूर्ण न्यूट्रिएंट प्रोफाइल में योगदान देते हैं। बादाम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन E जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने और न्यूरोएंडोक्राइन रेगुलेशन के माध्यम से नींद को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, नींद से जुड़े ऑब्जेक्टिव मापदंडों पर इसके प्रभावों को समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है, फिर भी बादाम रोज़ाना की हेल्दी ईटिंग हैबिट्स में शामिल किया जाने वाला एक आसान और पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प हो सकता है।”

सारांश

इन निष्कर्षों से पोषण और नींद के बीच संबंध को लेकर मौजूद व्यापक रिसर्च को और जानकारी मिलती है। साथ ही, ये निष्कर्ष यह समझने की जरूरत को भी सामने लाते हैं कि खुद महसूस की गई नींद की गुणवत्ता और ऑब्जेक्टिव तरीके से मापी गई स्लीप फिजियोलॉजी में अंतर होता है।
    इस रिसर्च की सबसे अहम बात यह है कि खराब नींद की गुणवत्ता की जानकारी देने वाले एडल्ट्स में रोज़ाना बादाम का सेवन, एक व्यापक हेल्दी लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में, नींद की गुणवत्ता को बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है। हालांकि, बादाम के सेवन का ऑब्जेक्टिव स्लीप फिजियोलॉजी पर असर समझने और इन निष्कर्षों के पीछे के कारणों को बेहतर तरीके से जानने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।

रिसर्च की जानकारी:

इस स्टडी में नींद का आकलन दो तरीकों से किया गया: मान्य सेल्फ-रिपोर्टेड स्लीप प्रश्नावली के ज़रिए और रात भर की पॉलीसोम्नोग्राफी (PSG) के ज़रिए। PSG एक ऐसा ऑब्जेक्टिव तरीका है जिसे नींद मापने के लिए 'गोल्ड स्टैंडर्ड' माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ