सनशक्ति एआई-पॉवर्ड इन्वर्टर के लांच के साथ चैनल पार्टनर्स और डीलर्स ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
आगरा, 9 सितम्बर 2025।आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए शक्ति एनर्जी सॉल्यूशन्स ने अपने चैनल पार्टनर्स और डीलर्स के लिए एक न्यू प्रॉडक्ट लॉन्च मीट का आयोजन किया। शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर लखनऊ स्थित हिल्टन गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया तथा कंपनी के मिशन, “भारत को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर करना” को एक बार फिर दोहराया। कार्यक्रम में कंपनी ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन के सोलर रूफटॉप सिस्टम पेश किए, जो “मेड इन भारत, मेड फॉर भारत” की सोच के साथ विकसित किए गए हैं।
शक्ति एनर्जी सॉल्यूशन्स के सीईओ श्री रामकृष्ण सतलुरी ने कहा: “शक्ति सोलर रूफटॉप हाई क्वालिटी सोल्यूशन है, जिसे ‘मेड इन भारत, मेड फॉर भारत’ की फिलॉसफी के अंतर्गत डिज़ाइन किया गया है। ये प्रणालियाँ खासतौर पर भारतीय मौसम के अनुसार बनाई गई हैं, जो बेहतर उत्पादन, ज्यादा टिकाऊपन और विषम जलवायु परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन देने की क्षमता रखती हैं। अपडेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से ग्राहक अब रियल-टाइम में ऊर्जा उत्पादन को ट्रैक कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता, कार्यक्षमता और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट संभव होगा।”
शक्ति पंप्स की विश्वसनीय विरासत पर आधारित, शक्ति एनर्जी सॉल्यूशन्स तेजी से उद्योग में भरोसेमंद ब्रांड के रूप में उभर रही है, जो सोलर पैनल, इन्वर्टर और मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एआई-पॉवर्ड सोलर सनशक्ति इन्वर्टर है। यह रिमोट कनेक्टिविटी, एडवांस्ड डिजिटल कंट्रोल और आसान इंस्टॉलेशन से लैस है। इसमें न्यूरल नेटवर्क तकनीक का उपयोग किया गया है, जो वोल्टेज में बदलाव और पावर फ्लक्चुएशन के अनुसार खुद को ढाल लेती है और भारतीय घरों के लिए अधिक एफिशिएंसी से और लगातार बिजली उत्पादन सुनिश्चित करती है।
लॉन्च मीट के दौरान सहयोग और संवाद का एक मंच भी तैयार हुआ जिसके अंतर्गत चैनल पार्टनर्स और डीलर्स ने अपने विचार साझा किए और उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में समर्थन देने का वचन दिया।
आगे श्री रामकृष्ण सतलुरी ने कहा: “शक्ति एनर्जी सॉल्यूशन्स में हमारा लक्ष्य केवल अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज को क्लीन, रिलायबल और स्मार्ट एनर्जी सोल्यूशन से सशक्त बनाना है। हमें विश्वास है कि अपने पार्टनर्स के सहयोग से हम भारत में इस क्लीन एनर्जी क्रांति का नेतृत्व करेंगे।”
शक्ति एनर्जी सॉल्यूशन्स के बारे में
शक्ति एनर्जी सॉल्यूशन्स लिमिटेड (SESL), शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो भारत में सौर रूफटॉप लैंडस्केप को बदलने में अग्रणी है।
SESL सोलर मॉड्यूल, इन्वर्टर और मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराती है।
इस एकीकृत दृष्टिकोण से ग्राहकों को मिलता है, बेहतरीन गुणवत्ता, सहज कम्पेटिबिलिटी, तेज़ डिलीवरी और लंबे समय तक प्रदर्शन। ग्राहक बेहतर उत्पादन, उच्च कार्यक्षमता, लागत-प्रभावशीलता और ‘मेड इन भारत, मेड फॉर भारत’ समाधानों का भरोसा प्राप्त करते हैं।


0 टिप्पणियाँ