BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आइकू 15 लॉन्च: एंड्रॉयड का अगला-लेवल फ्लैगशिप स्मार्टफोन — पावर, स्पीड और इनोवेशन में बेजोड़

 

आगरा 26 नवम्बर 2025।  हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड आइकू ने आज अपने इस साल के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन आइकू 15 को लॉन्च कर दिया। बेहतरीन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स से लैस आइकू 15 एक ऐसा दमदार फोन है, जिसे खास तौर पर उन युवा प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो अपने स्मार्टफोन से ज़्यादा उम्मीदें रखते हैं—चाहे बात काम की हो, सोशलाइजिंग की या फिर एंटरटेनमेंट की।आइकू के सीईओ ,निपुन मार्या ने नए प्रीमियम फ्लैगशिप आइकू 15 के बारे में बात करते हुए, कहा कि , “आइकू 15 एक बड़ा कदम है, जिसे कामकाजी प्रोफेशनल्स और उन यूज़र्स के रियल कंस्यूमर फीडबैक के आधार पर बनाया गया है, जो बिना किसी समझौते के परफॉर्मेंस की उम्मीद रखते हैं। हर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर को सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है ताकि यह एक ट्रुली प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरियंस दे सके और स्पीड, पावर और इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ा सके—वे वैल्यूज़ जो हमेशा से आइकू को परिभाषित करती रही हैं। हमें विश्वास है कि यूज़र्स आइकू 15 को एक कंप्लीट पैकेज के रूप में देखेंगे, जो उनके फास्ट-पेस्ड, मॉडर्न लाइफस्टाइल को सहजता से सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।स्मार्टफोन्स, एक्सेसरीज़ और पोस्ट पर्चेज़ सर्विसेज़ के कैटेगरी लीडर तनमय शाह, ने कहा, “आइकू 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन इनोवेशन की नेक्स्ट जेनरेशन को दर्शाता है, जो कटिंग-एज टेक्नोलॉजी और प्रीमियम परफॉर्मेंस को एक साथ लाता है, जिसका भारतीय कंस्यूमर लंबे समय से इंतजार कर रहा था। हमें खुशी है कि यह डिवाइस अमेज़न.इन पर उपलब्ध कराई जा रही है। हम अपने कस्टमर्स तक लेटेस्ट और सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और आइकू 15 इस कमिटमेंट को पूरी तरह से दर्शाता है। चाहे वह गेमिंग के लिए हो, यादें कैप्चर करने के लिए हो, या रोज़मर्रा की प्रोडक्टिविटी के लिए, यह डिवाइस बिना समझौते के परफॉर्मेंस देता है, जो पूरे देश के टेक एंथूसियास्ट और पावर यूज़र्स को पसंद आएगा।” ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति अपने कमिटमेंट को जारी रखते हुए, आइकू 15 5G डिवाइस वीवो के ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में निर्मित होंगे। साथ ही, अपने वेल्यूड कस्टमर्स को हैंडल करने के लिए आइकू ग्राहक अब देश भर के 700+ कंपनी-ओन्ड सर्विस सेंटर में जा सकते हैं, जिससे आफ्टर-सेल्स सर्विस एक्सपीरियंस आसान और परेशानी-रहित बनता है।
    भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का स्तर बढ़ाते हुए आइकू 15 में इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन सैमसंग 2K M14 लीड ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो पहली बार किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आया है। यह फोन भारत की सबसे ब्राइट डिस्प्ले ऑफर करता है—2600 निट्स  और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, जिससे अंदर या बाहर कहीं भी स्क्रीन बेहद साफ और चमकदार दिखाई देती है। इसमें भारत का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और आइकू का अपना सुपरकम्प्यूटिंग चिप Q3 दिया गया है, जो फोन को गजब की स्पीड और एफिशिएंसी देता है। साथ ही इसमें भारत का सबसे बड़ा 8K सिंगल लेयर वीसी कूलिंग सिस्टम है, जो हेवी यूज़ के दौरान भी फोन को ठंडा रखता है। आइकू 15 बॉक्स से बाहर ही ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड ओरिजिनओएस 6 पर चलता है, जो स्मूथ और स्मार्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। कैमरा सेटअप में ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम शामिल है, जिसमें बड़ा 50MP सोनी IMX921 VCS मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और फ्लैगशिप 50MP 3X टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा है, जिससे हर तरह के मोमेंट्स डिटेल के साथ कैप्चर होते हैं। पूरे दिन की लगातार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 7000mAh सिलिकॉन ऐनोड बैटरी दी गई है, जिसमें 100W फ्लैशचार्ज और पहली बार किसी आइकू फ्लैगशिप में 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इसे ऑन-द-गो प्रोफेशनल्स का भरोसेमंद साथी बनाता है।
    आइकू 15 की कीमत  72,999 (नेट इफेक्टिव प्राइस:  64,999) रखी गई है 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए, और  79,999 (नेट इफेक्टिव प्राइस:  71,999) 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए। यह प्रीमियम फ्लैगशिप दो एलीगेंट कलर ऑप्शंस में मिलेगा—मैट ब्लैक अल्फा एडिशन और टाइमलेस व्हाइट में लेजेंड एडिशन, जिसमें नया ट्राई-कलर रॉम्बस पैटर्न है, जो मोटरस्पोर्ट रेसिंग फ्लैग्स से इंस्पायर है और एक नई रेस की शुरुआत तथा एक्सीलेंस की तलाश को दर्शाता है। प्री-बुकिंग रिडेम्प्शन 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से 28 नवंबर तक चलेगा। आइकू 15 की सेल XX से शुरू होगी, अमेज़न.इन और आइकू ई-स्टोर पर।
 

ग्राहक अपने आइकू 15 की खरीद पर निम्नलिखित अर्ली बर्ड ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं:

  •  7,000 का डिस्काउंट, जो या तो आईसीआईसीआई, एक्सिस, और एचडीएफसी बैंक पर इंस्टेंट बैंक ऑफर के रूप में मिलेगा या एक्सचेंज डिस्काउंट के रूप में लागू होगा
  • 24 महीनों तक नो-कॉस्ट ईएमआई
  • योग्य ग्राहकों के लिए अतिरिक्त  1,000 का कूपन डिस्काउंट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ