- एआई फोकस्ड प्रोडक्ट्स के साथ बड़ा मार्केट शेयर की उम्मीद
आगरा 13 दिसंबर 2025। हायर एप्लायंसेज़ इंडिया, जो लगातार 16 सालों से दुनिया का नंबर 1 मेजर होम अप्लायंसेज़ ब्रांड है, ने आज अपने ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में आयोजित ‘एआई फॉर एयर’ इवेंट में अपनी ब्रेकथ्रू ग्रेविटी एआई सीरीज़ एयर कंडीशनर को पेश किया। यह नई रेंज एआई -AtmoX पर आधारित है और अब तक की हायर की सबसे प्रीमियम और एआई इंटीग्रेटेड एसी सीरीज़ मानी जा रही है, जो इंडिया में इंटेलिजेंट कूलिंग के लिए नया बेंचमार्क सेट करती है।
लॉन्च पर बात करते हुए, हायर एप्लायंसेज़ इंडिया के प्रेसिडेंट, श्री एनएस सतीश ने कहा, “एआई -AtmoX से पावर्ड हायर ग्रेविटी एआई सीरीज़ ACs, एआई -ड्रिवन होम अप्लायंसेज़ के नेक्स्ट फ्रंटियर को दर्शाता है और इंडियन कंज़्यूमर्स की जरूरतों को समझने के प्रति हमारी गहरी कमिटमेंट को मजबूत करता है। यह इनोवेशन बेहतरीन कंफर्ट, आसान कन्वीनियंस और लॉन्ग टर्म रिलायबिलिटी देता है। ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया’ विज़न से गाइड होकर, हम लोकल मैन्युफैक्चरिंग में लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं, जिसमें ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी का एक्सपैंशन भी शामिल है, ताकि कंपोनेंट डेवलपमेंट को मजबूत किया जा सके और प्रोडक्शन में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी लाई जा सके। आज हमारे 90% प्रोडक्ट्स लोकली मैन्युफैक्चर हो रहे हैं, जिससे सेल्फ-रिलायंस बढ़ रही है, एफिशिएंसी बेहतर हो रही है और पूरे इंडिया में घरों तक प्रोडक्ट्स जल्दी पहुंच पा रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि ये सभी इनिशिएटिव्स हमारी ग्रोथ को तेज करेंगे और 2030 तक हमारे मार्केट शेयर को 8% से 17% तक बढ़ाने में मदद करेंगे।”हायर ग्रेविटी एआई सीरीज़ ACs की शुरुआती कीमत 49,990 रखी गई है और ये इंडिया में सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर उपलब्ध होंगे।
एआई फॉर एयर को तीन मुख्य पिलर्स पर बनाया गया है – एआई फॉर सेविंग्स (एआई -AtmoX पावर मैनेजर के साथ), एआई फॉर कम्फर्ट (एआई -AtmoX न्यूरो के जरिए) और एआई फॉर सर्विस (एआई -AtmoX ऑटो क्लीन के साथ)। ये सभी मिलकर एयर कंडीशनिंग को ज्यादा स्मार्ट, एफिशिएंट और लगभग एफर्टलेस बनाते हैं, खासकर इंडियन घरों के लिए। इसी इंटेलिजेंट बेस पर बनी नई हायर ग्रेविटी एआई सीरीज़ ACs में कई नेक्स्ट-जेन फीचर्स दिए गए हैं, जैसे एआई क्लाइमेट कण्ट्रोल 2.0, जो यूज़र के कंफर्ट पैटर्न को समझ कर कूलिंग को पर्सनलाइज़ करता है, और डायनामिक एनवायर्नमेंटल एडाप्टेशन जो इंडोर और आउटडोर कंडीशन के हिसाब से रियल टाइम में परफॉर्मेंस एडजस्ट करता है।
ग्रेविटी एआई सीरीज़ ACs के साथ हायर इंडिया में पहला ऐसा ब्रांड बन गया है जो ऑटो क्लीन आउटडोर टेक्नोलॉजी ऑफर करता है, जिसमें किसी भी तरह की मैन्युअल मेहनत की जरूरत नहीं होती। इसका पावरफुल रिवर्स एयरफ्लो आउटडोर यूनिट को साफ रखता है, जिससे कूलिंग फास्ट होती है, एनर्जी कंजम्पशन कम रहता है और साल भर रिलाएबल परफॉर्मेंस मिलती है। वहीं इंडोर यूनिट भी हर 240 घंटे में एआई फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन प्रोसेस के जरिए खुद को ऑटोमैटिकली साफ करता है। इसी वजह से ग्रेविटी एआई सीरीज़ को हायर की अब तक की सबसे एडवांस और फ्यूचर रेडी एसी लाइन-अप माना जा रहा है। इस सीरीज़ में एआई टारगेट कूलिंग दिया गया है जो एयरफ्लो को एकदम प्रिसाइज़ तरीके से डायरेक्ट करता है, साथ ही एआई प्री-कूलिंगफीचर भी है, जिसमें 100 मीटर का जियोफेंस काम करता है और यूज़र के घर पहुंचने से पहले ही रूम को ठंडा कर देता है। एनर्जी एफिशिएंसी के लिए इसमें मल्टी-लेवल एआई ECO दिया गया है, जो रियल टाइम में एनर्जी यूसेज को ऑप्टिमाइज़ करता है, बिना परफॉर्मेंस से कोई समझौता किए।
इस ब्रेकथ्रू लॉन्च के लिए हायर ने एक एक्सक्लूसिव “एआई फॉर एयर” इवेंट होस्ट किया, जिसमें इंडस्ट्री लीडर्स, पार्टनर्स और मीडिया को ग्रेविटी एआई सीरीज़ ACs का इमर्सिव फर्स्ट लुक दिया गया। इवेंट में लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन भी हुए और हायर की लेटेस्ट AI-बेस्ड कूलिंग, सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी और एनर्जी इंटेलिजेंस को शोकेस किया गया। यह इवेंट इंडिया में इंटेलिजेंट एयर सॉल्यूशंस के फ्यूचर को शेप देने की हायर की जर्नी का एक अहम माइलस्टोन रहा।
“मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया” के अपने विज़न के तहत, हायर ने अपने एयर कंडीशनर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को काफी हद तक एक्सपैंड किया है। 2025 की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा कैंपस में एसी प्लांट के फेज़ 2 के साथ-साथ एक नई इंजेक्शन मोल्डिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया। यह नई फैसिलिटी डोमेस्टिक प्रोडक्शन को मजबूत करती है, कंपोनेंट लोकलाइजेशन को बढ़ावा देती है और इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग के जरिए एक ज्यादा एजाइल और फ्यूचर रेडी सप्लाई चेन बनाने में मदद करती है। आने वाला नया एसी फैक्ट्री हर साल 2.5 मिलियन यूनिट्स की प्रोडक्शन कैपेसिटी जोड़ेगा, जिससे 2027 तक हायर की कुल सालाना एसी प्रोडक्शन 1.5 मिलियन से बढ़कर 4 मिलियन यूनिट्स हो जाएगी। इससे हायर इंडिया के सबसे बड़े और एडवांस एयर कंडीशनर मैन्युफैक्चरर्स में शामिल हो जाएगा। ये सभी उपलब्धियां इंडियन कंज़्यूमर्स के लिए एक सेल्फ-रिलायंट और हाई-क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के हायर के कमिटमेंट को दिखाती हैं।
एक्सपैंडेड प्रोडक्शन कैपेसिटी और मजबूत लोकल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के साथ, हायर फिलहाल इंडियन एसी मार्केट में लगभग 8% का शेयर रखता है और कंपनी 2030 के अंत तक इसे 17% तक ले जाने का लक्ष्य रख रही है।

0 टिप्पणियाँ