BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन ने अलीगढ़ में हृदय सर्जरी ओपीडी सेवा की शुरुआत की

 

अलीगढ़, 23 मई 2026। क्षेत्र के मरीजों को उन्नत हृदय रोग एवं हृदय सर्जरी संबंधी परामर्श सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन ने अलीगढ़ में विशेष हार्ट सर्जरी ओपीडी सेवा की शुरुआत की है। यह ओपीडी वरुण ट्रॉमा एंड बर्न सेंटर, क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड, अलीगढ़ में प्रारंभ की गई है।
     यह विशेष ओपीडी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस ओपीडी में मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियों, हार्ट ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी, वाल्व डिजीज, जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य कार्डियोथोरेसिक समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
     इस अवसर पर डॉ. जीवन पिल्लई, डायरेक्टर – कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन ने कहा, “आज के समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और समय पर जांच एवं सही उपचार बेहद आवश्यक है। हमारा उद्देश्य अलीगढ़ और आसपास के मरीजों को महानगरों तक यात्रा किए बिना विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। नियमित ओपीडी के माध्यम से मरीजों को समय रहते सही सलाह और उपचार मिल सकेगा।”
     वहीं, डॉ. संजय भार्गव (एम.डी.), डायरेक्टर वरुण ट्रामा  ने कहा, “यथार्थ हॉस्पिटल हमेशा से गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अलीगढ़ में इस विशेष हार्ट सर्जरी ओपीडी की शुरुआत से स्थानीय मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें उन्नत चिकित्सा सेवाएं अपने शहर में ही प्राप्त हो सकेंगी।”
     इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए वरुण ट्रॉमा एंड बर्न सेंटर की ओर से कहा गया, “हम यथार्थ हॉस्पिटल के साथ इस सहयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस ओपीडी सेवा से अलीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करने में सुविधा होगी, जिससे समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे।”
     यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई यह पहल क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ कार्डियक केयर सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ