BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने अलीगढ़ में कैंसर ओपीडी की शुरुआत करी



  • हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को उपलब्ध होंगी विशेषज्ञ कैंसर परामर्श सेवाएं

अलीगढ़, 18 मई 2026। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नॉएडा एक्सटेंशन ने शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से अलीगढ़ में विशेष कैंसर ओपीडी सेवा की शुरुआत की है। यह ओपीडी सेवाएं  शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल, आगरा रोड, सासनी गेट, अलीगढ में शुरू होंगी।
    इस ओपीडी का उद्देश्य अलीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह ओपीडी प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएगी।
    इस पहल का उद्देश्य लोगों को उन्नत ऑन्कोलॉजी सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करना और कैंसर की समय पर पहचान को बढ़ावा देना है, क्योंकि शुरुआती चरण में कैंसर का पता चलने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है। मरीजों को यथार्थ हॉस्पिटल्स से जुड़े अनुभवी ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
    इस अवसर पर डॉ. कनुज मालिक, सीनियर कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नॉएडा एक्सटेंशन ने कैंसर की समय पर पहचान और जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “यदि लोग कैंसर के शुरुआती संकेतों पर ध्यान दें और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें, तो इस बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकता है। अचानक वजन कम होना, शरीर में सूजन, लगातार बुखार, मल या मूत्र में खून आना, लंबे समय तक घाव या जुकाम का ठीक न होना, स्तन में गांठ या बदलाव, लगातार खांसी या बलगम में खून आना जैसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से मरीजों की जान बचाई जा सकती है।”
    डॉ. मलिक ने आगे कहा कि कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच भारत में कैंसर के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी और देर से जांच के कारण कई मरीज बीमारी के उन्नत चरण में अस्पताल पहुंचते हैं।
    इस सहयोग के बारे में बात करते हुए श्री सुमित सिंह, डायरेक्टर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल ने कहा, “हमें खुशी है कि हम यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ मिलकर अलीगढ़ क्षेत्र के लोगों को कैंसर परामर्श की उन्नत सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। अब मरीजों को शुरुआती परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर के नजदीक विशेषज्ञ सेवाएं मिल सकेंगी।”
    यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल  और शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल  के बीच यह साझेदारी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा टियर-2 शहरों और आसपास के क्षेत्रों में कैंसर जागरूकता एवं उपचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ