- 5 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का इंश्योरेंस कवरेज विकल्प
- पॉलिसी वर्ष के दौरान इंश्योरेंस कवरेज समाप्त होने पर भी लगातार दोबारा कवरेज प्राप्त करने की सुविधा
- एक ऐसा बेजोड़ प्लान जो आपको अपनी सहूलियत के मुताबिक विविध एड-ऑन और राइडर चुनने की सुविधा देता है
- दवाइयों और वस्तुओं की आपूर्ति, आधुनिक देखभाल पद्धति और दुनिया भर में इलाज की सुविधाओं के लिए खास कवरेज पेश करता है
- एज शील्ड एक ऐसी खास सुरक्षा है जिसमें आपकी प्रीमियम तब तक अपरिवर्तित
- रहती है, जब तक कि इसके लिए क्लेम न किया जाए
- स्मार्ट टेन्योर यानी की पॉलिसी अवधि के दौरान ग्राहक अपनी सहूलियत अनुसार इंश्योरेंस कवरेज का उपयोग कर सकते हैं, यहां तक कि पहले शुरुआती साल में ही ऐसा कर सकते हैं.
आगरा 19 मई 2026। बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व में बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस के नाम से प्रचलित) भारत की एक अग्रणी और प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी है, जिसने आज ही ‘माय हेल्थ केयर प्लान एज+’ (एमएचसीपी एज+) का शुभारंभ किया है। यह एक ‘कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंडेमिनिटी’ प्लान है, यानी कि यह आपकी सेहत के लिए खर्चों की भरपाई करने वाला प्लान है. इसे दिनोंदिन बढ़ते मेडिकल खर्चों के मद्देनज़र तैयार किया गया है। इसमें मौजूद सहूलियतों से न केवल आपकी जेब से होने वालों खर्चों में कमी आती है, बल्कि इसे आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक ढाल भी सकते हैं.
एमएचसीपी एज+ को मौजूदा एमएचसीपी की मज़बूत बुनियाद पर तैयार किया गया है। इसमें न केवल ज़रूरी देखभाल के लिए कवरेज मिलता है, बल्कि यह वैकल्पिक राइडर भी पेश करता है. इसलिए ग्राहक अपनी सेहत, उम्र और बजट की बदलती ज़रूरतों के मुताबिक इसे ढाल सकते हैं. यह पॉलिसी 5 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के इंश्योरेंस कवरेज का विकल्प पेश करती है। इसके अलावा, पॉलिसी वर्ष के दौरान कवरेज को बार-बार शुरू करने सुविधा भी उपलब्ध है। इससे यह बात पक्की होती है कि आप चाहे जितनी बार भी क्लेम कर लें, लेकिन आपको लगातार सुरक्षा मिलती रहेगी. बेस प्लान में अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े सभी खर्चों के लिए व्यापक कवरेज मिलता है, जिसमें कमरे का किराया, आईसीयू की फीस, सर्जरी, आधुनिक उपचार पद्धति, आयुष उपचार और अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद के खर्च शामिल किए जाते हैं. इसमें डे-केयर प्रोसीजर, घर पर इलाज, अंग दाता से जुड़े खर्च और इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस के लिए भी कवरेज शामिल है, ताकि मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आपको आर्थिक रूप से पूरी-पूरी सुरक्षा मिले.
एमएचसीपी एज+ की सबसे बड़ी खासियत है इसकी ग्राहक-अनुकूल संरचना, जिसकी मदद से ग्राहक अलग-अलग एड-ऑन और राइडर से लेकर कवरेज को अपनी ज़रूरत के हिसाब से घटा-बढ़ा सकते हैं. इसकी कुछ खासियतें इस तरह से हैं: कंज़्यूमेबल्स प्लस ऐसे खर्चों को कवर कवर करता है जो कि डिस्चार्ज के समय कवरेज में शामिल नहीं होते हैं; सुपर क्युमुलेटिव बोनस इंश्योरेंस राशि को तेज़ी से बढ़ाता है; और मेजर इलनेस एंड एक्सीडेंट मल्टीप्लायर बेनिफिट गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा देता है. चाहे आप इमरजेंसी में इलाज करवाएं या फिर योजनाबद्ध तरीके से, यह प्रोडक्ट आपको दुनिया भर में इलाज के लिए कवरेज पेश करता है, जिससे न केवल ग्राहकों की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें पूरी होती हैं, बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में उन्हें बेहतरीन इलाज और देखभाल की सुविधा भी मिलती है.
इसके अलावा, एमएचसीपी एज+ इसलिए भी खास है, क्योंकि यह न केवल लंबी अवधि में किफायती प्रीमियम पेश करता है, बल्कि इसमें भविष्य के लिए भी कई सहूलियतें हैं. एज शील्ड में पॉलिसीधारक पॉलिसी की खरीद से लेकर तब तक प्रीमियम को स्थिर रख सकते हैं, जब तक कि वे क्लेम नहीं कर लेते हैं, जबकि स्मार्ट टेन्योर में ग्राहक को पूरी पॉलिसी अवधि में अपनी पूरी इंश्योरेंस राशि को इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है, जिससे कि उनकी कुल कवरेज बढ़ जाती है और ज़रूरत पड़ने पर शुरुआती वर्षों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है. ग्राहक ग्लोबल कवर विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें आपको विदेश में योजनाबद्ध तरीके से इलाज के साथ-साथ इमरजेंसी में भी इलाज पाने की सुविधा मिलती है. आप देश में रहें या विदेश में आपकी सेहत का हरदम ख्याल रखा जाता है. हेल्थ लिमिटलेस आपको अतिरिक्त सुरक्षा देता है. इसकी मदद से पॉलिसी की पूरी अवधि में एक बार बिना किसी वार्षिक कवरेज लिमिट के क्लेम किया जा सकता है. यह प्लान सेहत की देखभाल से जुड़े कार्यक्रमों और बीमारियों की रोकथाम में भी बेहतरीन काम करता है. इसके अलावा, प्लान में वैकल्पिक तौर पर हेल्थ प्राइम राइडर भी पेश किए गए हैं, जिनमें टेलीफोन पर डॉक्टर से बातचीत, क्लिनिक में जाकर सलाह लेना, मेडिकल जांच करवाना, हेल्थ चेकअप के ज़रिए बीमारियों की रोकथाम करना और जीवनशैली और आपकी फिटनेस से जुड़ी सेवाएं भी शामिल हैं.
प्रोडक्ट का शुभारंभ करते हुए बजाज जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ डॉ. तपन सिंघल ने कहा कि, ”हेल्थ इंश्योरेंस को अब तक सिर्फ एक प्रोडक्ट के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब यह आपकी सेहत की देखभाल करने वाला एक संपूर्ण समाधान बन गया है. यह सिर्फ आपके अस्पताल के खर्चों को ही कवर नहीं करता, बल्कि ताउम्र आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए हरदम आपको बेहतरीन सेवाएं प्रदान करता है. एमएचसीपी एज+ के ज़रिए हमने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्रोडक्ट तैयार किया है जो कि इंश्योरेंस की दुनिया में मौजूद कमियों को दूर करते हुए न केवल बढ़ते मेडिकल खर्चों से आपको सुरक्षा देता है, बल्कि इंश्योरेंस में कवर ने किए गए खर्चों से भी आपको बचाता है. संक्षिप्त रूप से देखें तो, यह एक ऐसा बेहतरीन प्लान है जो कि आपकी हर तरह ज़रूरत के मुताबिक है.
दरअसल बदलते वक्त के मुताबिक ग्राहकों की ज़रूरतों में भी बदलाव हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें एक ऐसे प्लान की ज़रूरत होती है, जो कि उन्हें अपनी सहूलियत के मुताबिक समायोजित करने की सुविधा दे. इस आधुनिक सोच के मद्देनज़र हमने एक ऐसा प्रोडक्ट पेश किया है जो कि न केवल आपके सामने अनगिनत विकल्प पेश करता है, बल्कि इसे आप अपनी इच्छानुसार ढाल भी सकते हैं. इतना ही नहीं, यहां आप उन्नत मेडिकल देखभाल के साथ-साथ दुनिया भर में बेहतरीन मेडिकल इलाज की सुविधा भी पाते हैं. हम एक ऐसे क्षेत्र में हैं जहां हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम हेल्थ इंश्योरेंस को पारदर्शी और ज़िंदगी की असली ज़रूरतों के मुताबिक बनाएं. इसी सोच के साथ हमने आपके लिए यह खास प्लान पेश किया है.”
यह पॉलिसी इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर विकल्प के साथ, दोनों तरह से उपलब्ध है. एमएचसीपी एज+ में आपको आजीवन रिन्यूअल की सुविधा मिलती है और इसकी पॉलिसी अवधि पांच वर्ष तक की है. इतना ही नहीं, 3 महीने जितनी छोटी उम्र से इसे शुरू किया जा सकता है. इस प्रोडक्ट में सुविधाजनक वेटिंग पीरियड का विकल्प है और यह कई तरह के छूट भी पेश करता है. कुल मिलाकर, यह हेल्थ इंश्योरेंस आपके लिए एक बेहद उपयुक्त प्रोडक्ट है. यह न केवल ग्राहक की सेहत और उनकी इच्छा का ख्याल रखता है, बल्कि बदलते वक्त की ज़रूरत के मुताबिक सहूलियतें भी पेश करता है.

0 टिप्पणियाँ