• शून्य अग्रिम लागत और मात्र रुपये 697 से शुरू होने वाली ईएमआई के साथ रूफटॉप सोलर को अत्यधिक किफायती बनाता है
कानपुर 03 जून 2026। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) का हिस्सा एवं टाटा पावर की सहायक कंपनी, टाटा पावर सोलर रूफटॉप ने आज लखनऊ में अपने प्रमुख घर-घर सोलर अभियान के साथ टाटा पावर बैटरी स्टोरेज, एक एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण समाधान का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के शहरी, अर्ध-शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को अपनाने की गति को और तेज़ करना तथा घरों एवं समुदायों को चौबीसों घंटे विश्वसनीय एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है।
इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बढ़ती बिजली आवश्यकताओं को किफायती और टिकाऊ तरीके से पूरा करने में सहायता प्रदान करना है। एयर कंडीशनर, घरेलू उपकरणों, सिंचाई, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा छोटे व्यवसायों के बढ़ते उपयोग के कारण बिजली की खपत में हो रही वृद्धि को देखते हुए, टाटा पावर सोलारूफ का एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा का सहज रूप से उत्पादन, भंडारण और उपयोग करने में सक्षम बनाएगा। साथ ही, यह बिजली बिलों तथा पारंपरिक ग्रिड बिजली पर निर्भरता को उल्लेखनीय रूप से कम करने में भी मदद करेगा।
उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे रूफटॉप सोलर बाजारों में से एक बनकर उभरा है। राज्य की अपार संभावनाओं को देखते हुए, टाटा पावर सोलर रूफटॉप ने अगले तीन वर्षों में पूरे उत्तर प्रदेश में 3 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन करने की योजना बनाई है, जिसका लक्ष्य 1,000 मेगावाट पीक की संचयी क्षमता हासिल करना है। राज्य में रूफटॉप सोलर के लिए देश की सबसे आकर्षक सब्सिडी व्यवस्थाओं में से एक उपलब्ध है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और राज्य सरकार की सब्सिडी के संयुक्त लाभ के तहत 3 किलोवाट तक की प्रणालियों के लिए रुपये 1.08 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे उत्तर प्रदेश देश में रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए सबसे उपभोक्ता-अनुकूल और आकर्षक राज्यों में से एक बन गया है।
स्वच्छ ऊर्जा के व्यापक प्रसार के अपने प्रयासों के तहत, कंपनी अपनी मेरा गांव, मेरा सोलर पहल के माध्यम से समुदाय-आधारित सोलर अपनाने को बढ़ावा दे रही है। यह पहल अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी पहुंच का विस्तार करने पर केंद्रित है। इसी पहल के अनुरूप, टीपीआरईएल ने देश के सबसे बड़े क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि उत्तर प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी रूफटॉप सोलर की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने एक विशेष प्रोत्साहन योजना भी प्रस्तावित की है, जिसके तहत किसी गांव में प्रत्येक 100 घरों के सोलराइज्ड होने पर समुदाय को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से संबंधित चुनिंदा लाभों के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य समुदायों को सशक्त बनाना और उन्हें वास्तविक अर्थों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अपनी यात्रा को और तेज़ करने के लिए प्रेरित करना है।
उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से, कंपनी ने अपने एक वित्तीय साझेदार के सहयोग से स्पेशल फाइनेंसिंग स्कीम भी शुरू की है। इस योजना के तहत शून्य डाउन पेमेंट, तत्काल डिजिटल स्वीकृति, कम अवधि के साथ किफायती ईएमआई तथा ऋण की त्वरित वितरण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेष रूप से मेरा गांव, मेरा सोलर पहल के तहत 1 किलोवाट और 2 किलोवाट के छोटे रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाने वाले ग्राहकों के लिए वित्तीय लाभों में शून्य प्रारंभिक निवेश, मासिक बिजली बिल के बराबर ईएमआई तथा इंस्टॉलेशन की सुरक्षा के लिए सोलर बीमा कवरेज शामिल है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ