- 29 जुलाई, बुधवार को बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर करेंगी इटावा में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
इटावा, 27 जुलाई, 2026। भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इटावा में नंबर 265, न्यू कॉलोनी, अशोक नगर में अपने नए शोरूम के शुभारंभ की घोषणा की है। इसका भव्य उद्घाटन बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर द्वारा 29 जुलाई, बुधवार को शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस क्षेत्र के सभी प्रमुख बाज़ारों में ब्रांड की पहले से ही मज़बूत उपस्थिति है। विश्व स्तरीय माहौल में डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करने वाला यह नया शोरूम, उत्तर प्रदेश में कल्याण ज्वेलर्स का 38वां स्टोर है।
नए शोरूम के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, "हमारी कंपनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। कल्याण ज्वेलर्स ब्रांड के लिए उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण बाज़ारों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में, हमने इस क्षेत्र में रणनीतिक रूप से अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है। हमारा मानना है कि इटावा में आगामी शोरूम का शुभारंभ हमें बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी मज़बूत करने में मदद करेगा, और साथ ही ग्राहकों को बेहतर सुविधा और पहुंच भी प्रदान करेगा।"
इस शुभारंभ की ख़ुशी में, कल्याण ज्वेलर्स ने 1 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज (वैल्यू एडिशन) की घोषणा की है। इसके साथ ही, मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट और स्टोन वैल्यू पर 15% तक की छूट* भी दी जा रही है। इन ज्वेलरी खरीदारियों पर 'कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट' भी लागू होगा, जो कि बाज़ार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में एक समान (स्टैंडर्डाइज्ड) है। ये सभी ऑफर्स केवल एक सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं।
कल्याण ज्वेलर्स में बेची जाने वाली सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित होती है और कई शुद्धता जांचों से गुज़रती है। इसके साथ ही, ग्राहकों को 'कल्याण ज्वेलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट' भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त लाइफटाइम मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक पॉलिसियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने वफादार ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं और उत्पाद देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूरत (शादी के शानदार आभूषणों की विशेष श्रेणी), मुद्रा (हाथों से बनी एंटीक ज्वैलरी), निमाह (टेंपल ज्वैलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे हीरों के आभूषण), अनोखी (अनकट हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरों के आभूषण), अंतरा (शादी के लिए हीरों के खास आभूषण), हेरा (हीरे, जिन्हें आप हर दिन पहन सकती हैं), रंग (कीमती रत्नों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन स्टोन और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
ब्रांड, उनके कलेक्शन और ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां संपर्क करें - https://www.kalyanjewellers.net/

0 टिप्पणियाँ