- गाज़ियाबाद, लखनऊ, नोएडा, आगरा, गोरखपुर, झाँसी, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज बीपीसीएल के ऐतिहासिक 100 शहरों के विस्तार में शामिल; हल्के कंपोजिट सिलेंडर, तत्काल नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी से एलपीजी ग्राहकों को मिलेगी अधिक सुविधा
आगरा 21 अगस्त 2026। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी और महारत्न पीएसयू भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)गाज़ियाबाद, लखनऊ, नोएडा, आगरा, गोरखपुर, झाँसी, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज शहरों मेंभारतगैस लाइट ज़िपनामक प्रीमियम और ग्राहक सुविधा को प्राथमिकता देने वाली एलपीजी सेवा शुरू कर रही है।
उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद, लखनऊ, नोएडा, आगरा, गोरखपुर, झाँसी, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज में यह सेवा उपलब्ध है। इस विस्तार के तहतबीपीसीएल का हल्के वजन वाला भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर, इंस्टेंट न्यू कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरीशामिल हैं। आज के एलपीजी उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस एकीकृत सुविधा को विकसित किया गया है।
उत्तरप्रदेश बीपीसीएल केभारतगैस लाइट ज़िपके देशभर के 100 शहरों में किए गए ऐतिहासिक विस्तार का एक हिस्सा है। 18 जुलाई 2026 को मुंबई मेंइस प्रीमियम सुविधा के शुभारंभ के बाद, अब इसकी उपलब्धता का बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया है।
उत्तरप्रदेश के लिए एलपीजी का नया अनुभव
उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद, लखनऊ, नोएडा, आगरा, गोरखपुर, झाँसी, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। ऐसे मेंसुविधा, गति और आसान उपलब्धतारोजमर्रा के उपभोक्ताओं की पसंद को तेजी से प्रभावित कर रही हैं।भारतगैस लाइट ज़िपको इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि पारंपरिक एलपीजी अनुभव के विभिन्न चरणों को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडरहल्के वजन वाला, जंगरोधी और पारदर्शी है, जिससे उपभोक्ता सिलेंडर में मौजूद एलपीजी का स्तर आसानी से देख सकते हैं। इसकीआधुनिक डिजाइन, बेहतर सुरक्षा और आसान हैंडलिंगइसे आधुनिक परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी बनाती है।
इसके साथ ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गईदो महत्वपूर्ण सेवाएंभी शामिल हैं: इंस्टेंट न्यू कनेक्शनके माध्यम से नया भारतगैस एलपीजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और आसान हो जाती है, जिससे ग्राहकों के लिए नया कनेक्शन प्राप्त करने का अनुभव अधिक सुविधाजनक बनता है। एक्सप्रेस डिलीवरीसेवा सिलेंडर की तेज डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है। दैनिक सेवाओं में गति और विश्वसनीयता की बढ़ती अपेक्षाओं वाले ग्राहकों के लिए यह अधिक सुविधा प्रदान करती है। इन सभी सुविधाओं के संयुक्त रूप से उत्तरप्रदेश मेंकामकाजी पेशेवरों, छात्रों, युवा परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और प्रवासी आबादीके लिए उनकी जरूरतों के अनुरूप एक अलग और अधिक सुविधाजनक एलपीजी अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश : देशभर में हो रहे ग्राहक परिवर्तन का एक हिस्सा
उत्तरप्रदेश में यह विस्तारबीपीसीएल की व्यापक रणनीतिका हिस्सा है। पारंपरिक उत्पाद वितरण से आगे बढ़ते हुए, ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विभिन्न और विशिष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीपीसीएल अपने एलपीजी उत्पाद पोर्टफोलियो में लगातार बदलाव कर रहा है। बड़े शहरी केंद्रों से लेकर तेजी से विकसित हो रहे शहरों तक, सुविधा, लचीलापन और आसान हैंडलिंग को प्राथमिकता देने वाले उपभोक्ताओं तक भारतगैस लाइट ज़िप को पहुंचाने का काम बीपीसीएल कर रहा है।
इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर टिप्पणी करते हुए, श्री संजय खन्ना, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीपीसीएल, ने कहा, "भारतगैस लाइट ज़िप उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता को अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हल्के वजन वाले कंपोजिट सिलेंडर के साथ इंस्टेंट न्यू कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाओं को जोड़कर, हम आज की बदलती जीवनशैली की जरूरतों को पूरा करने वाला एक अलग और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान कर रहे हैं। हाल के आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के दौरान विशेष रूप से, देशभर के उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मैं अपने वितरक भागीदारों के निरंतर सहयोग और समर्पण के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"
सिलेंडर डिलीवरी से ग्राहक अनुभव तक
भारतगैस लाइट ज़िप की शुरुआतबीपीसीएल के एलपीजी व्यवसाय में हो रहे व्यापक परिवर्तन का प्रतिबिंबहै। केवल सिलेंडर की डिलीवरी तक सीमित रहने के बजाय, बीपीसीएल ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए अधिक सरल, सुविधाजनक और ग्राहक-केंद्रित एलपीजी अनुभव तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तरप्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए इस सुविधा के तहतआसानी से संभाला जा सकने वाला सिलेंडर, सिलेंडर में बचे एलपीजी के स्तर को देखने की सुविधा, नया कनेक्शन लेने की सरल प्रक्रिया और तेज डिलीवरी का विकल्पउपलब्ध होता है। उत्तरप्रदेश में इस विस्तार सेभारत के प्रमुख महानगरों से आगे भी उपभोक्ताओं के लिए अलग तरह के ऊर्जा समाधान और बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराने की बीपीसीएल की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलती है। भारतगैस लाइट ज़िप अब देशभर के 100 शहरोंमें उपलब्ध होने के साथ, बीपीसीएल अपनी प्रीमियम एलपीजी सुविधा को अधिक विविध उपभोक्ता वर्ग तक पहुंचा रहा है। उत्पाद में नवाचार के साथगति, आसान उपलब्धता और सुविधाको जोड़ते हुए, बीपीसीएल उपभोक्ताओं को बेहतर एलपीजी अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। भारतगैस लाइट ज़िप का उत्तरप्रदेश सहित अन्य बाजारों में विस्तार होने के साथ, भारतीय परिवारों के लिए दैनिक ऊर्जा उपयोग को अधिक सरल, स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने पर बीपीसीएल का ध्यान लगातार मजबूत हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ