- 100 पिंक पुलिस स्टेशनों में महिला स्वास्थ्य सत्रों का आयोजन, महिला पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
आगरा 27 अगस्त 2026। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, डाबर इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी स्थित 100 पिंक पुलिस स्टेशनों में एक विशेष ‘सुरक्षा बंधन’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य उन महिला पुलिसकर्मियों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना है, जो रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर भी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करती हैं।
इस पहल के अंतर्गत डाबर द्वारा योग्य महिला आयुर्वेदिक चिकित्सकों के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता सत्रों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन संवादात्मक सत्रों में मासिक धर्म स्वास्थ्य, हार्मोनल संतुलन, प्रसवोत्तर देखभाल, एनीमिया प्रबंधन तथा जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और प्रश्न पूछने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड (एथिकल), श्री दुर्गा प्रसाद ने कहा, “रक्षाबंधन देखभाल, सुरक्षा और अटूट रिश्तों का प्रतीक है। हमारी ‘सुरक्षा बंधन’ पहल के माध्यम से हम उन महिला पुलिसकर्मियों के जज़्बे और समर्पण को सलाम करते हैं, जो त्योहारों के अवसर पर भी समाज की सुरक्षा में निरंतर जुटी रहती हैं। हमें इन प्रेरणादायक महिलाओं के साथ जुड़ने और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने पर गर्व है। डाबर में हमारा विश्वास है कि महिलाओं को सही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जागरूकता प्रदान करना स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस पहल को और अधिक भावनात्मक एवं सार्थक बनाते हुए, डाबर के प्रतिनिधि महिला पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर तथा विशेष रूप से तैयार किए गए वेलनेस हैम्पर्स भेंट कर उनकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।
इस पहल के माध्यम से डाबर का उद्देश्य महिला स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है, साथ ही उन महिला पुलिसकर्मियों के समर्पण को सम्मानित करना है, जो कर्तव्य निर्वहन के दौरान अक्सर अपने व्यक्तिगत उत्सवों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय का त्याग करती हैं।
यह पहल डाबर के विश्वसनीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उत्पाद पोर्टफोलियो, जिसमें दशमूलारिष्ट और अशोकारिष्ट को भी रेखांकित करती है। ये उत्पाद लंबे समय से आयुर्वेद के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्थन देने के लिए जाने जाते हैं।
‘सुरक्षा बंधन’ अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश भर की सैकड़ों महिला पुलिसकर्मियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सम्मान और सार्थक सहभागिता का एक प्रभावी मंच तैयार हो सके।
डॉ. प्रसाद ने आगे कहा, “महिलाएं घर और कार्यस्थल दोनों जगह अनेक जिम्मेदारियां निभाती हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों द्वारा संचालित जागरूकता सत्रों के माध्यम से डाबर महिलाओं को निवारक स्वास्थ्य देखभाल अपनाने तथा उन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास कर रहा है, जिन पर अक्सर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि उनका महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर गहरा प्रभाव पड़ता है।”

0 टिप्पणियाँ