- खास ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन रंग और विशेष मिलियन आर डिज़ाइन एलिमेंट्स पेश किए गए।
- आगे की तरफ यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट और टाइप- सी चार्जिंग पोर्ट देकर रोजमर्रा की सुविधा को और बेहतर बनाया गया।
- यह मिलियन आर एडिशन टीवीएस आईक्यूब के 3.5 किलोवाट घंटा वेरिएंट पर आधारित है, जो 145 किमी (आईडीसी) की रेंज देता है।
आगरा 27 अगस्त 2026। टीवीएस आईक्यूब के 10 लाख ग्राहकों की ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर, टीवीएस वेणु समूह की कंपनी और दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की जानी-मानी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस आईक्यूबे मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। टीवीएस आईक्यूब के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने वाले 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से प्रेरित, यह नया मिलियन आर एडिशन इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाता है और साथ ही भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) के रूप में टीवीएस क्यूब की जगह को और मजबूत करता है।
टीवीएस आईक्यूबे मिलियनआर स्पेशल एडिशन मुख्य विशेषताएँ: नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित नया ऑरोरा ग्रीन डुअल-टोन रंग, नई स्टाइलिंग में बदलाव, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, खास मिलियनआर बैजिंग, नए ग्राफिक्स, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, आगे की ओर स्टोरेज बॉक्स, 145 किलोमीटर आईडीसी रेंज।
टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में टीवीएस आईक्यूब ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन श्रेणी में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी बदौलत टीवीएस मोटर इस वर्ष बाजार हिस्सेदारी के आधार पर नंबर-1 कंपनी के रूप में उभरी है।
लोकप्रिय टीवीएस आईक्यूबे 3.5 किलोवाट-घंटे वेरिएंट पर आधारित मिलियनआर स्पेशल एडिशन की आईडीसी रेंज 145 किलोमीटर है। इसमें नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित खास ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन रंग दिया गया है। इसके अलावा प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और खास मिलियनआर बैजिंग जैसे विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट्स भी इसमें शामिल हैं। यह स्पेशल एडिशन रोजमर्रा की सुविधा को भी बेहतर बनाता है। इसमें नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है, जिससे कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसके साथ इंटीग्रेटेड टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं।
टीवीएस मोटर के लंबे समय से प्रमुख स्कूटर ब्रांड टीवीएस जुपिटर से लेकर भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी टीवीएस आईक्यूब तक, कंपनी ने इन अनुभवों और ग्राहकों की जरूरतों को अलग-अलग पावरट्रेन वाली मोबिलिटी सॉल्यूशंस में लगातार शामिल किया है।
लॉन्च के अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैड कम्यूटर व ईवी बिजनेस और हैड कॉरपोरेट ब्रांड व मीडिया, अनिरुद्ध हलधर ने कहा, भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ावा देने में टीवीएस मोटर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले कुछ वर्षों में, हमारा ध्यान हमेशा ऐसे मोबिलिटी समाधान तैयार करने पर रहा है जो भारतीय परिवारों को आगे बढ़ाएं-चाहे पावरट्रेन कोई भी हो। हमारी यह प्रतिबद्धता उपयोगिता, भरोसे और बेहतरीन क्वालिटी पर टिकी है। टीवीएस जुपिटर का 90 लाख का आंकड़ा और टीवीएस आईक्यूब की 10 लाख की उपलब्धि इस सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं, जो भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के हमारे संकल्प को दोहराते हैं। साल 2016 में, टीवीएस जुपिटर ने 10 लाख ग्राहकों तक पहुंचने पर मिलियनआर एडिशन पेश किया था। आज, जैसे ही टीवीएस आईक्यूब के 10 लाख ग्राहक पूरे हुए हैं, यह भी अपने मिलियनआर एडिशन के साथ इस विरासत का हिस्सा बन गया है। मैं उन सभी ग्राहकों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने टीवीएस आईक्यूब पर अपना भरोसा जताया। उनका यह विश्वास भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की प्रगति को दर्शाता है और हमें परिवारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।"
टीवीएस आईक्यूबे मिलियनआर एडिशन 10 लाख ग्राहकों की इस उपलब्धि को भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में और खास बनाता है, जिसमें अनोखा डिज़ाइन, तकनीक और रोज़मर्रा की सुविधा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।

0 टिप्पणियाँ