BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग



  • एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा, फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग का अतिरिक्त लाभ मिलेगा

आगरा 08 अक्टूबर 2026। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ़्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे।
    
मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहकों को अपनी पसंद के समय पर 5-दिन वाले पैक को एक्टिवेट करने की पूरी सुविधा मिलती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी आसान हो जाता है। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के ग्राहकों के लिए मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को उपलब्ध होगी।
    
मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग, एयरटेल पोस्टपेड प्लान में जोड़ा गया नया लाभ है, जो फ़ास्ट लेन तकनीक के ज़रिए उत्कृष्ट अनुभव, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व धोखाधड़ी वाले लिंक से नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा प्रदान करते हैं। ग्राहक कई मनोरंजन सब्सक्रिप्शन का लाभ भी उठा सकते हैं और उन्हें एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के माध्यम से विशेष अनुभवों का एक्सेस मिलता है, जिनमें कॉमेडी शो, फ़िल्म प्रीमियर और कॉन्सर्ट शामिल हैं।
   
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, भारती एयरटेल के डायरेक्टर – मार्केट ऑपरेशंस, अमित त्रिपाठी ने कहा, “हमारे लिए पोस्टपेड का मतलब भारतीय बाज़ार में सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना है। हम देश में सबसे बेहतरीन नेटवर्क सेवा प्रदान करते हैं, जिस पर हम अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 5G पर 'फास्ट लेन' तकनीक और स्पैम व फ्रॉड से लगातार सुरक्षा देते हैं। इसके अलावा, हम ग्राहकों को मनोरंजन और उनके रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाने वाली सेवाओं का एक्सेस देकर सबसे बेहतरीन वैल्यू देते हैं और अब उन्हें मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग भी दे रहे हैं। हम ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने और उन्हें एयरटेल पोस्टपेड चुनने की ज़्यादा से ज़्यादा कारण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ग्राहक नए प्लान कैसे ले सकते हैं?

8 अक्टूबर, 2026 से ये पोस्टपेड प्लान एयरटेल पोस्टपेड लेने वाले सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। मौजूदा एयरटेल ग्राहक (पुराने पोस्टपेड प्लान या प्रीपेड वाले) एयरटेल ऐप के ज़रिए या नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर आसानी से इन प्लान्स में अपग्रेड कर सकते हैं। जो ग्राहक अभी एयरटेल से जुड़े नहीं हैं, वे एयरटेल ऐप के ज़रिए रिक्वेस्ट भेजकर या एयरटेल स्टोर पर जाकर एयरटेल पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं।

नए एयरटेल पोस्टपेड प्लान


Plan Rental

# of SIMs

Telco Benefits

Safety Features

Subscriptions

International Roaming

₹499

Individual

Unlimited Data and Calling

Spam and Fraud Prevention

Xstream Play Premium, Google One

1 Free Trip per SIM per year

₹749

Family of 2

Unlimited Data and Calling

Spam and Fraud Prevention

Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One

1 Free Trip per SIM per year

₹1049

Family of 3

Unlimited Data and Calling

Spam and Fraud Prevention

Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One

1 Free Trip per SIM per year

₹1249

Family of 4

Unlimited Data and Calling

Spam and Fraud Prevention

Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One

1 Free Trip per SIM per year

₹1449

Family of 4

Unlimited Data and Calling

Spam and Fraud Prevention

Netflix Basic, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One

1 Free Trip per SIM per year

₹1799

Family of 5

Unlimited Data and Calling

Spam and Fraud Prevention

Netflix Standard, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One

1 Free Trip per SIM per year

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ