- ब्रांड की सबसे लोकप्रिय एसयूवी नई टाइगुन अब ४० नए फीचर्स के साथ, ड्राइविंग का बेहतर अनुभव लेने के लिए पेश की गई है।
- नई टाइगुन में १.० लीटर टीएसआई इंजन के साथ इस सेगमेंट का बेहतरीन ८ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन; अधिक स्मूद गियर शिफ्ट और बेहतर ईंधन क्षमता का लाभ।
- फाइव-स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग, सभी वेरिएंट में छह एयरबैग और ४० से अधिक एक्टिव व पैसिव सेफ्टी फीचर्स।
- नई टाइगुन के लिए अब www.volkswagen.co.in पोर्टल पर और नजदीकी डीलरें के पास प्री-बुकिंग शुरू।
आगरा, 12 अप्रैल 2026। फोक्सवैगन इंडिया ने आज नई टाइगुन प्रीमियम एसयूवी पेश की। उत्कृष्ट ड्राइविंग अनुभव, सुरक्षा और व्यावहारिक डिज़ाइन को महत्व देने वाले ग्राहकों के लिए इस गाड़ी को तैयार किया गया है। नई टाइगुन में आकर्षक डिज़ाइन, उपयोग में आसान तकनीक, बेहतर आराम और कंपनी की पहचान रही सुरक्षा का संगम है। इससे गाड़ी चलाते समय रोमांचक अनुभव मिलता है और यह रोज़मर्रा के उपयोग के लिए भी उपयुक्त साबित होती है।
गाड़ी के अगले हिस्से का नया दमदार डिज़ाइन, इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया प्रकाशित लोगो और नए सिरे से सजाया गया इंटीरियर, इन सबके माध्यम से नई टाइगुन वैश्विक स्तर की फोक्सवैगन डिज़ाइन की झलक पेश करती है। जर्मन इंजीनियरिंग, उच्च स्तर की सुरक्षा और टर्बो इंजन की ताकत, ये फोक्सवैगन ब्रांड की पहचान रहे प्रमुख गुण इस एसयूवी में बरकरार रखे गए हैं।
इस अवसर पर फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक नितीन कोहली ने कहा, “टाइगुन हमारे भारत में उत्पाद पोर्टफोलियो की एक महत्वपूर्ण गाड़ी साबित हुई है। इसके पेश होने के बाद से ही हमारे एसयूवीडब्ल्यू सफर में इसने बड़ी भूमिका निभाई है। मजबूत बनावट, उच्च सुरक्षा और ड्राइव करते समय मिलने वाला मज़ेदार अनुभव इन गुणों के कारण इस गाड़ी ने ब्रांड की वृद्धि में योगदान दिया है। इसी मजबूत आधार पर अधिक आकर्षक डिज़ाइन और प्रमुख पहलुओं में किए गए सुधारों के साथ नई टाइगुन पेश की गई है। इस नई गाड़ी को प्रस्तुत कर हम आकर्षक और बेहतरीन इंजीनियरिंग वाले उत्पाद भारतीय ग्राहकों तक लाने के अपने संकल्प को और मजबूत कर रहे हैं। साथ ही, एसयूवीडब्ल्यू पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करते हुए भारतीय ग्राहकों के लिए जर्मन इंजीनियरिंग को और अधिक सुलभ बना रहे हैं।”
फोक्सवैगन के डिज़ाइन का दर्शन तीन मुख्य मूल्यों पर आधारित है, स्थिरता, पहली नज़र में पसंद आने वाला डिज़ाइन और गाड़ी को दूसरों से अलग पहचान देने वाला खास टच। ये तीनों सिद्धांत डिज़ाइन से जुड़े हर निर्णय में दिखाई देते हैं। इसी कारण फोक्सवैगन की गाड़ियाँ स्थिर, आकर्षक और अलग नज़र आती हैं। नई टाइगुन रोज़मर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद गाड़ी है। इसकी मौजूदगी दमदार है और इसका अपना मज़बूत और आत्मविश्वासपूर्ण, लेकिन साथ ही गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला अलग व्यक्तित्व है। आधुनिक जीवन की रफ्तार और लगातार आगे बढ़ने की भावना से इस गाड़ी के डिज़ाइन को प्रेरणा मिली है।
डिज़ाइन – आत्मविश्वासपूर्ण, अलग और प्रीमियम :
- दमदार बाहरी डिज़ाइन – नया फ्रंट और रियर बंपर, लाइट बैंड के साथ सादा फ्रंट ग्रिल और परिपक्वता व स्पष्ट उद्देश्य दर्शाने वाली मजबूत रचना।
- सेगमेंट में पहली बार प्रकाशित लोगो – आगे और पीछे के लोगो प्रकाशमान होते हैं, जिससे दिन हो या रात, गाड़ी की अलग पहचान बनती है।
- सिग्नेचर एलईडी लाइटिंग – इन्फिनिटी एलईडी टेल लैंप्स, क्रम से जलने वाले इंडिकेटर्स और वेलकम-गुडबाय एनीमेशन; इससे अधिक प्रीमियम लुक मिलता है।
- जीटी कैरेक्टर – काले रंग की स्ट्रिप्स, दरवाज़ों पर लाल जीटी अक्षर और स्पोर्टी एक्सेंट्स; इससे गाड़ी का डायनामिक स्वभाव स्पष्ट रूप से उभरता है।
- नए प्रीमियम रंग – एवोकाडो पर्ल और स्टील ग्रे जैसे नए रंग, साथ ही १६ और १७ इंच के अलॉय व्हील का नया डिज़ाइन।
- नया इंटीरियर – डैशबोर्ड के निचले हिस्से और दरवाज़ों पर स्टॉर्म ग्रे ट्रिम; बेहतर फिनिश और इंसर्ट्स से केबिन अधिक आकर्षक लगता है।
- वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग अपहोल्स्ट्री – टॉपलाइन में काले पाइपिंग के साथ स्टॉर्म ग्रे लेदरेट; जीटी क्रोम में लाल पाइपिंग व स्टिचिंग और जीटी लोगो; जीटी स्पोर्ट में काला लेदरेट लाल पाइपिंग व स्टिचिंग के साथ और जीटी एम्ब्रॉयडरी।
तकनीक – उपयोग में आसान, कनेक्टेड और ड्राइवर-केंद्रित :
- १०.१ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम – वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, फुल-स्क्रीन प्रोजेक्शन तथा १५ इनबिल्ट ऐप्स के साथ इंटीग्रेटेड ऐप स्टोर शामिल।
- “हैलो फोक्सवैगन ” वॉयस असिस्टेंट गूगल क्लाउड के ऑटोमोटिव एआई पर आधारित है; यह प्राकृतिक आवाज पहचानकर गाड़ी के विभिन्न फ़ंक्शन्स को आसानी से नियंत्रित कर सकता है।
- १०.२५ इंच का फुल डिजिटल कॉकपिट – एक्टिव इंफो डिस्प्ले के साथ चार अलग-अलग स्क्रीन विकल्प उपलब्ध; क्लस्टर पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और डेस्टिनेशन की रियल-टाइम जानकारी मिलती है।
- फोक्सवैगन साउंड सिस्टम – एम्प्लीफायर और सब-वूफर के जरिए अधिक प्रभावशाली और पूरी तरह डूबाने वाला ऑडियो अनुभव।
- फुल एलईडी परफॉर्मेंस हेडलैम्प्स – ऑल-वेदर लाइट्स और ऑटो-लेवलिंग के साथ ये हेडलैम्प सभी वेरिएंट में उपलब्ध, जिससे हर परिस्थिति में स्पष्ट दृश्यता मिलती है।
- आराम – प्रीमियम अनुभव और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक :
- पैनोरमिक सनरूफ – समर फ़ंक्शन के साथ उपलब्ध इस सनरूफ से एक बटन दबाते ही अधिक रोशनी और ताज़ी हवा मिलती है।
- फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और सिक्स-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट – हर सफर में अपनी पसंद के अनुसार बेहतर आराम मिलता है।
- स्मार्ट टच क्लायमैट्रॉनिक एसी – अब सभी वेरिएंट में उपलब्ध; केबिन का तापमान संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।
- रियर विंडशील्ड वाइपर, जीटी इंटरमिटेंट कंट्रोल और गरम होने वाली पिछली कांच – इन सुविधाओं से हर तरह के मौसम में अधिक सुविधा मिलती है।
सुरक्षा – बिना समझौता, उच्च स्तर :
- फाइव-स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग – सुरक्षा के प्रति फोक्सवैगन की मजबूत प्रतिबद्धता का उदाहरण।
- सभी वेरिएंट में मानक रूप से छह एयरबैग – क्योंकि सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि वास्तविक आवश्यकता है।
- सुरक्षा से जुड़े ४० से अधिक फीचर्स – इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड कंट्रोल, मल्टी-कोलिजन ब्रेक्स और ब्रेक डिस्क वाइपिंग शामिल।
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर – ऑडियो और विजुअल अलर्ट के साथ; इससे पार्किंग और मोड़ लेना अधिक आसान और सुरक्षित बनता है।
परफॉर्मेंस – बेहतर, ईंधन-किफायती और ड्राइविंग का आनंद देने वाली :
- १.० लीटर टीएसआई इंजन (८५ केडब्लू / १७८ एनएम) – अब इस सेगमेंट में पहली बार ८-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एक्यू३००) के साथ; इससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूद, निरंतर शक्ति की डिलीवरी और शहर में भी बेहतर ईंधन क्षमता मिलती है।
- १.५ लीटर टीएसआई इंजन (११० केडब्लू / २५० एनएम) – ७ स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ; एक्टिव सिलिंडर टेक्नोलॉजी (एसीटी) के कारण कम लोड होने पर दो सिलिंडर स्वतः बंद हो जाते हैं। इससे परफॉर्मेंस पर असर डाले बिना ईंधन की बचत होती है।
- १.५ लीटर टीएसआई इंजन वाले वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक्स – आपात स्थिति में अधिक भरोसेमंद और मजबूत ब्रेकिंग प्रदान करते हैं।
नई टाइगुन अब नए लाइन-अप में उपलब्ध है। इसमें कम्फर्टलाइन, हाईलाइन, हाईलाइन प्लस, टॉपलाइन और जीटी ट्रिम्स (जीटी-लाइन, जीटी क्रोम, जीटी स्पोर्ट) जैसे विकल्प शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार चुनने के लिए कई विकल्प मिलते हैं।
डिज़ाइन, तकनीक, आराम, सुरक्षा और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संगम पेश करने वाली नई टाइगुन भारत के प्रतिस्पर्धी एसयूवी सेगमेंट में फोक्सवैगन की स्थिति को और मजबूत करेगी, ऐसी उम्मीद है। अधिक डायनामिक, सुरक्षित और फीचर-समृद्ध ड्राइविंग अनुभव की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए यह गाड़ी विशेष रूप से तैयार की गई है।

0 टिप्पणियाँ