झांसी 7 मई 2026। डेमलर ट्रक AG की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में तीन नए भारतबेंज सेवा केंद्रों के उद्घाटन की घोषणा की। झांसी, कबरई और चित्रकूट स्थित इन नए वर्कशॉप का संचालन पीपीएस ट्रकिंग द्वारा किया जाएगा, जो देश के सबसे व्यापक रूप से फैले ऑटोमोबाइल समूहों में से एक का हिस्सा है। यह विस्तार भारतबेंज की उस रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत वह उच्च क्षमता वाले बाजारों में अपनी सेवा पहुंच को मजबूत करना चाहती है, जहां कमर्शियल वाहनों की आवाजाही अधिक है।
नए सर्विसिंग वर्कशॉप के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए, पीपीएस ट्रकिंग के प्रबंध निदेशक राजीव सांघवी ने कहा, “भारतबेंज के साथ हमारी साझेदारी ग्राहक-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के साझा दृष्टिकोण पर आधारित है। झांसी, कबरई और चित्रकूट में इन नई सुविधाओं के साथ, हम बुंदेलखंड के उच्च क्षमता वाले खनन और औद्योगिक मार्गों पर भारतबेंज के ग्राहकों को बेहतर सहायता प्रदान करने के लिए और भी अधिक सक्षम बन गए हैं। यह विस्तार हमें अपने ग्राहकों के और करीब लाता है और त्वरित, निर्बाध सेवा सहायता प्रदान करने, वाहनों के संचालन समय को बढ़ाने और अपने ग्राहकों के लिए अधिक लाभप्रदता सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”
कानपुर-झांसी राजमार्ग (NH 27) पर स्थित झांसी में 40,000 वर्ग फुट का नया सर्विसिंग वर्कशॉप, जिसमें 8 सर्विसिंग-बे हैं, कानपुर, बांदा और ग्वालियर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर चलने वाले वाहनों के साथ-साथ झांसी के पत्थर खनन क्षेत्रों में सेवा देने वाले वाहनों के बेड़े को भी सुविधा प्रदान करेगा। कानपुर-सागर राजमार्ग (NH 34) पर रणनीतिक रूप से स्थित कबरई (महोबा) में 60,000 वर्ग फुट का 7 सर्विसिंग-बे वाला संयंत्र, कबरई के विशाल पत्थर खनन क्षेत्र के वाहनों की जरूरतों को पूरा करेगा, जो पूरे राज्य से आने वाले ट्रकों के लिए एक प्रमुख लोडिंग हब है। इसके अतिरिक्त, चित्रकूट के भरतकूप में 11,000 वर्ग फुट का नया सर्विसिंग वर्कशॉ, जिसमें 3 सर्विसिंग-बे हैं, चित्रकूट और कारवी खनन क्षेत्रों में चलने वाले वाहनों और मध्य प्रदेश के सतना और रीवा क्षेत्रों से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों की जरूरतों को पूरा करेगा।
इन तीन नई सुविधाओं के जुड़ने से बुंदेलखंड क्षेत्र में भारतबेंज के ग्राहकों के लिए 1,10,000 वर्ग फुट से अधिक का अत्याधुनिक सर्विसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो गया है। इन वर्कशॉपों में 18 पूरी तरह से सुसज्जित सर्विस-बे हैं जिनकी संयुक्त वार्षिक क्षमता लगभग 7,500वाहनों की सर्विस करने की है। प्रत्येक कार्यशाला उन्नत निदान प्रणालियों, आधुनिक उपकरणों और भारतबेंज के जेन्युइन (genuine) स्पेयर पार्ट्स से सुसज्जित है, जो कुशल और विश्वसनीय रखरखाव सहायता सुनिश्चित करती है। यह नेटवर्क 24x7 सड़क पर सहायता भी प्रदान करता है, जिसे 5 मोबाइल रीच वैन के बेड़े द्वारा समर्थित किया जाता है| यह मोबाइल वैन सड़क पर खराबी आने की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करते हैं।
ये तीन नई सर्विसिंग केंद्र बुंदेलखंड क्षेत्र के पत्थर खनन क्षेत्र को व्यापक रूप से कवर करेंगे, जो राज्य के सबसे सक्रिय भारी-भरकम ट्रक परिवहन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र पत्थर के चिप्स के परिवहन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो उत्तर प्रदेश के कमर्शियल वाहन बाजार के विकास का एक प्रमुख कारक है। बुंदेलखंड के अलावा, ये कार्यशालाएं राज्य भर के फ्लीट संचालकों की जरूरतों को भी पूरा करेंगी, जिनमें से कई के लोडिंग पॉइंट झांसी, कबरई और चित्रकूट में स्थित हैं।
ड्राइवरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए इन वर्कशॉप में आराम करने के लिए अलग से जगह और अन्य ग्राहक-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं। 64 प्रशिक्षित और कुशल तकनीशियनों की एक टीम इन तीन नयी वर्कशॉपों का संचालन करेगी, जो भारतबेंज़ और पीपीएस ट्रकिंग की उच्च गुणवत्ता वाली सेवा और ट्रकों के अधिकतम संचालन समय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ग्रेनाइट, बलुआ पत्थर, चूना पत्थर और बॉक्साइट जैसे समृद्ध खनिज भंडारों के लिए प्रसिद्ध बुंदेलखंड क्षेत्र, भारत के निर्माण, सीमेंट और एल्युमीनियम उद्योगों में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इन नई सुविधाओं के साथ, भारतबेंज और पीपीएस ट्रकिंग का लक्ष्य इस व्यस्त परिवहन क्षेत्र में चलने वाले बड़ी संख्या में ट्रकों के लिए परिचालन समय, सेवा सुगमता और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता को बढ़ाना है।
डीआईसीवी और पीपीएस ट्रकिंग के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण घटक आफ्टर-सेल्स (after-sales) की सेवा होगी। सर्विसिंग केंद्र भारतबेंज के ट्रकों और बसों के लिए व्यापक रखरखाव और मरम्मत सेवाएं प्रदान करेंगे, जिनमें निवारक और निर्धारित कार्यक्रम, ऑन-साइट मरम्मत और त्वरित सेवा विकल्प शामिल हैं, जिनका उद्देश्य परिचालन में व्यवधान को कम करना है। पूरे क्षेत्र में उपलब्ध स्पेयर पार्ट्स का विशाल भंडार भारतबेंज के ग्राहकों के लिए त्वरित सेवा और वाहनों के डाउनटाइम को कम करने में सहायक होगा।

0 टिप्पणियाँ