आगरा 18 जून 2026। बैंक ऑफ इंडिया जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहा है तथा मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने और जवाबदेही निर्धारित करने के लिए आंतरिक जांच भी शुरू की गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बैंक ऑफ इंडिया उच्चतम स्तर के सुशासन, जवाबदेही और ग्राहक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। ग्राहकों के हितों की सुरक्षा और उनके विश्वास को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस संबंध में बैंक सभी आवश्यक कदम उठाएगा।


0 टिप्पणियाँ