आगरा। प्लम केक बनाने और नट्स, फलों और मसालों को वाइन और रम में भिगोने का मौसम आखिरकार आ गया है। पारंपरिक केक मिश्रण समारोह जो आमतौर पर क्रिसमस से एक या दो महीने पहले होता है, त्योहारी सीजन के लिए अच्छी खबर और मस्ती की शुरुआत करता है। डबलट्री बाय हिल्टन आगरा ने हाल ही में क्रिकेट के टी20 थीम पर आधारित अपने वार्षिक केक मिश्रण समारोह का आयोजन किया। यह समारोह लोकप्रिय टी20 सीरीज पर आधारित था, जिसकी चारों ओर सजावट की गई थी। एग्जीक्यूटिव शेफ अमीत राणे के नेतृत्व में लगभग 20 शेफ की टीम ने मिक्सिंग की सामग्री के साथ कंटेनरों को पकड़कर कार्यक्रम स्थल में एक अच्छा प्रवेश किया। डबलट्री बाय हिल्टन आगरा के महाप्रबंधक श्याम कुमार ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की और आगरा के कुछ ख़ास मेहमानो और होटल में ठहरे गेस्ट्स के साथ केक मिक्सिंग को सेलिब्रेट किया। ग्रैंड सेरेमनी के बाद हाय टी हुई। साथ ही में लाइव संगीत का भी आयोजन किया गया था। इस आयोजन के साथ ही होटल के नार्थ 27 रेस्तरां में 'फार ईस्ट सोइरीÓ की शुरुआत भी हुई है जो की एक एशियाई फ़ूड फेस्टिवल है।

0 टिप्पणियाँ