BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सेवा भारती का मुख्य आधार भारत माता की और गौ माता की सेवा


आगरा। रेणुका गौ सेवा समिति और आनंदबाहिनी की संयोजिका बबिता पाठक जी के माध्यम से रेणुका धाम रूनकता में गौ सेवा और अत्यंत भयंकर रूप से लंपी रोग जो गाय के विनाशका कारण बना हुआ है, गाय की सुरक्षा हेतु संगोष्ठी आयोजित की गई। रेणुका गौ शाला में संघ परिवार से मुख्य अतिथि सेवा भारती से अरूण गर्ग भाई साहब, रामचरण वर्मा, बलवीर सिंह, अवधेश उपाध्याय भाई साहब से लुंपी रोग और गाय की सुरक्षा पर अपने विचार प्रकट कर मार्गदर्शन दिया। हमारा देश हिंदू राष्ट्र है इसलिए गाय की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है।आज हमारे देश में गौ माता के प्रति समर्पण की कमी है। गौ माता से हमे गौ मूत्र, गौ रस, दूध, दही घी जैसे जान बचाने वाले लाभ मिलते है। जरूरत है हम सभी को गौ माता की सेवा के लिए समर्पित होने की।

गौ सेवा समिति के संरक्षक पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, बबिता पाठक, हेमलता अग्रवाल, रंजना पवार, प्रवीणा राजावत, सुनीता सारस्वत, लोकेश पाठक, रोहित कत्याल, सुनीता सारस्वत, मीरा देवी, कविता, पूजा, ज्योति चंदेल, अवधेश पंडित जी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ