BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

कटीले तारों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान

  • भाकियू के कार्यकर्ता 21 को डीएम का करेंगे घेराव
  • चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंती मनाई 


आगरा। मलपुरा में ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर किसान नेताओं ने टिकैत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। किसान महापंचायत का आयोजन भी किया गया। महापंचायत में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी से यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। 

इसमें फैसला लिया गया है कि कटीले तारों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी पर रोक के विरोध में किसान 21 अक्टूबर को डीएम का घेराव करेंगे। महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती को भाकियू ने इस बार किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाई है। किसान महापंचायत में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसमें कटीले तारों को प्रतिबंधित करने और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोगों के बैठने पर पाबंदी लगाने के आदेश पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने किसानों की समस्या पर चर्चा की। 

भाकियू के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि सरकार किसानों की दोगुनी आय की बात कर रही है, लेकिन किसानों के संसाधनों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। कटीले तारों पर रोक लगने से छुट्टा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर देंगे। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया कि सरकार ने कटीले तारों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी पर रोक लगाई है, इसके खिलाफ किसान 21 अक्टूबर को सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ डीएम का घेराव करेंगे। 

महापंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धाराम सिंह, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव, मथुरा से जिलाध्यक्ष माया चौधरी, सावित्री चाहर, मीना चौधरी, प्रेम सिंह, मानसिंह, जयपाल सिंह, महेश जाटव, किशनवीर, बिपिन यादव सिंह, सुखपाल सिंह, उद्घोष राणा, बाबूलाल, किरण, कृृपाल फौजदार, धर्मवीर सिंह, सरनाम सिंह, राजबहादुर सिंह, आशा सचदेवा, जगवीर सिंह, संजय प्रधान, हकीम सिंह, श्याम चाहर आदि किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ