BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, 2300 वाहन निकालने पड़े फ्री

  • फतेहाबाद क्षेत्र में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं
  • पुलिस को जाम खुलवाने में करनी पड़ी मशक्कत



आगरा। दीपोत्सव का पर्व मनाने के लिए लोग घरों के लिए निकल रहे हैं। शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भारी दबाव दिखाई दिया। आगरा में फतेहाबाद क्षेत्र में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। टोलप्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार के कारण पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान करीब 2300 वाहन फ्री में निकाले गए। इस बार दिवाली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से अवकाश हो गए। छुट्टी होने के बाद सरकारी, निजी दफ्तरों के कर्मचारी और अन्य लोग घरों के लिए रवाना होने लगे। शनिवार की सुबह नौ बजे से ही आगरा-लखनऊ के टोलप्लाजा पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। स्थिति यह हो गई कि टोलप्लाजा पर आगरा लखनऊ जाने वाली लाइनों में तीन किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लग गईं।

टोलप्लाजा के कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ टोलप्लाजा पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद भी कामयाबी न मिलने पर इंस्पेक्टर ने टोलप्लाजा और यूपीडा के अधिकारियों से वार्ता कर 2300 वाहनों को फ्री निकाला तब कहीं जाकर राहत की सांस ली। 

इसलिए लगा जाम

लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ने का कारण यहां पर तीन राज्यों से आने वाहन रहे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर से आने वाले वाहन सैंया से शममसाबाद होकर फतेहाबाद टोल पर पहुंचते हैं। इस बार इन राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक रही। जिससे आगरा टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। तीन किलोमीटर लंबी लाइन में एक हजार वाहन झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के बताए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ