आगरा। आगरा खत्री सभा द्वारा हर साल की तरह खत्री दिवस एवं विजय दशमी पर्व बुधवार को को आर्य समाज मंदिर कमला नगर आगरा में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं वैदिक रीति से हवन पूजन का संस्था अध्यक्ष अमित खत्री,आरती मेहरा, विकास कक्कड़ ,शीला बहल, रोहित कत्याल, सिद्धि कपूर ,विजय कपूर ,नेहा सहगल द्वारा किया गया। विभिन्न वेशभूषाओं ने खत्री परिवार के बच्चो ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। हवन के बाद सभी शस्त्रों को कलावा एवं पुष्प भेंट कर शस्त्र पूजन किया गया। अध्यक्ष अमित खत्री, आरती मेहरा, रोहित कत्याल,श्रीमती शीला बहल, विकास कक्कड़, नेहा सहगल, सिद्धि कपूर, अजय कपूर, पायल अरोरा, विवेक अरोरा, विकास मेहरा, राजेंद्र टंडन, विजय कपूर, पशुपतिनाथ टंडन, रोहित खन्ना, रिचा खन्ना, नितिन कपूर, तरुण कक्कड़, नितिन मेहरोत्रा, संतोष कपूर, नीरजा मेहरा, जूही अरोरा, फाल्गुनी मेहरा, मंजू जग्गी ,सोनिया मल्होत्रा निधि कपूर,विनीता सहगल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ