आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि के लोहामंडी में वाल्मीकि बस्ती स्थित आवास पर शनिवार को बैठक आहूत की गई, जिसमें वाल्मीकि जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के सरपंच झिल्लोराम वाल्मीकि ने की। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन रविवार को आगरा में जोश और उत्साह से भगवान वाल्मीकि का प्राकटोत्सव मनाया जाएगा। सुबह शहर भर के वाल्मीकि मंदिरों में सबसे पहले भगवान वाल्मीकि की प्रतिमाओं का दुग्ध, दही, घृत और शहद चंदन से अभिषेक करके जनमानस के लिए सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। इसके बाद वाल्मीकि रामायण का पाठ किया जाएगा। शाम को शहर की बस्तियों से झांकियों का रैला नगर निगम में आएगा। वाल्मीकि जयंती में इस बार 85 झांकियों के साथ बैंडबाजे, ढोल-नगाड़े के साथ उस्ताद खलीफा अपनी कला की प्रस्तुति देते हुए नजर आएंगे। श्याम कुमार करुणेश ने शराब का सेवन न करने की अपील की। बैठक में आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि ने प्रशासन से मांग की है कि शरद पुर्णिमा के दिन शहर की सभी मांस-मदिरा की दुकान बंद करवाई जाएं।
बैठक में मुख्य रूप से राकेश चौधरी, चौधरी हरीबाबू वाल्मीकि, संजू चौहान, गुड्डू चौधरी, दीपक सरल, संजीव पारस, जत्तो गुरु, राजकुमार विद्यार्थी, सूरज पहलवान, मोहन गुलजार, रोहित लवानिया, बोबी नरवार, चौधरी धर्मराज, चौधरी सनीराज, प्रधान सुमित चौहान, अनिल राजौरिया, कुलदीप गौहर, संजू चौहान, रंजीत नरवार, अमित नरवार, सोनू चौहान, चौधरी तेजवीर सिंह, अमित चंचल, रेशम सिंह चाहर आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ