BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पुण्यतिथि पर दी शहीद चेतन राना को श्रद्धांजलि


आगरा, ब्रज किशोर। श्री साईं सेवा मित्र मंडल द्वारा शनिवार को शहीद चेतन राना की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन चेतन राना शहीद स्मारक, सैनिक विहार देवरी रोड पर किया गया। शहीद चेतन राना (शौर्य चक्र) 31 आर.आर (कमांडो) आज ही के दिन सन 2003 में जम्मू कश्मीर के मेढेर सेक्टर में तीन आतंकियों को मार कर शहीद हुए थे। सन 2014 में समिति द्वारा शहीद की प्रतिमा स्थापित कराई गयी थी। कार्यक्रम का आगाज परिवार द्वारा दिए गए पुष्प चक्र को शहीद चेतन राना की प्रतिमा पर समिति सचिव संजय सत्यदेव द्वारा अर्पित कर हुआ। वहीं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, युवाओं, बच्चों  एवं समिति सदस्यों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय एवं शहीद चेतन राना अमर रहें के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद के माता पिता श्रीमती दिलू राना एवं सूबेदार आर.बी राना थे। कार्यक्रम की व्यवस्था संजय सत्यदेव, दिनेश गुप्ता, संजय अग्रवाल दीपक बत्रा एवं विनय कुशवाह ने संभाली। कैप्टन महेश चाहर, कैप्टन दास, कैप्टन बी.आर दुबे, होम बहादुर राना, श्वेता राना, गीता चौहान, हार्दिक गोयल, महेश भास्कर,विनय शारदा, राहुल त्रिपाठी, मंजीत फौजी, विनय शारदा, निरंजन चाहर, पियूष मंगल, राहुल अरोड़ा, रचित कुमार, बंटू शर्मा, पंकज राजौरिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ