आगरा। फिल्म अभिनेत्री पूजा बत्रा शनिवार को अपने पति नवाब शाह के साथ ताजमहल देखने पहुंचीं। पूजा बत्रा पिंक ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। ताज पर मौजूद पर्यटक पूजा को देख काफी उत्साहित नजर आए और उनकी फोटो खीचीं। पूजा बत्रा ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। काफी लोगों ने पूजा बत्रा के साथ जमकर सेल्फी ली। इस दौरान वे अपने फोटो भी अलग-अलग एंगल में लेती हुईं नजर आईं। पूजा बत्रा को सुबह ही ताजमहल पहुंचना था लेकिन बारिश के चलते सुबह करीब 11 बजे ताजमहल पहुंचीं। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक ताजमहल में भ्रमण किया। गाइड से ताजमहल का इतिहास जाना। वह ताज की खूबसूरती में खोई हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया।
करीब छह फीट लंबी पूजा बत्रा गुलाबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्हें देखते हुए ताजमहल पहुंचे लोग संगमरमरी इमारत छोड़ उन्हें ही निहारने लगे। पूजा बत्रा 'द वस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया की 29वीं राष्ट्रीय कार्यशालाÓ में भाग लेने के लिए शुक्रवार को आगरा आई हुई थीं। गौरतलब है कि पूजा बत्रा कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू अनिल कपूर के साथ फिल्म विरासत से किया था। यह फिल्म हिट रही थी।
0 टिप्पणियाँ