BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

विद्यामंदिर क्लासेज़ ने लॉन्च किया विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट प्लस टेस्ट - इंजीनियर और डॉक्टर बनने के सपने साकार करने का सुनहरा अवसर



आगरा 19 नवम्बर 2025।  देश में जेईई और नीट कोचिंग के सबसे विश्वसनीय संस्थानों में शुमार विद्यामंदिर क्लासेज़ ने विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट प्लस टेस्ट  की घोषणा की है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक असाधारण अवसर है जो आईआईटी-जेईई और नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का सपना देखते हैं। ये टेस्ट 23 नवंबर को ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड में होगा। 
यह परीक्षा कक्षा 5 से 12 तक के वर्तमान छात्रों के लिए खुली है। इसके माध्यम से छात्र जेईई (मेन व एडवांस्ड) , नीट , बोर्ड परीक्षाओं और ओलंपियाड्स की मजबूत तैयारी वीएमसी  की विशेषज्ञ फैकल्टी के मार्गदर्शन में कर सकेंगे।
इस अवसर पर संस्थापक, श्री संदीप मेहता (आईआईटी दिल्ली एलुमनस) ने कहा “ विद्यामंदिर क्लासेस में हम शुरू से ही छात्रों की क्षमता को पहचानकर सही मार्गदर्शन और वैज्ञानिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उसे निखारने में विश्वास रखते हैं। VIQ+ का उद्देश्य है कि हम अधिक से अधिक होनहार छात्रों तक पहुँचें और उन्हें 100% तक की छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके सपनों की राह आसान बनाएं। आर्थिक बाधाएं किसी प्रतिभा की प्रगति में रुकावट नहीं बननी चाहिए।”
लगभग चार दशकों से विद्यामंदिर   क्लासेस प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और भरोसे का प्रतीक रहा है। आईआईटी-जेईई   और नीट  में शीर्ष रैंकर्स तैयार करने की अपनी निरंतर परंपरा के साथ VMC ने हमेशा कॉन्सेप्चुअल लर्निंग और अकादमिक मेंटरशिप में नए मानक स्थापित किए हैं।
VMC के सह-संस्थापक और IIT दिल्ली के पूर्व छात्र मनमोहन गुप्ता ने कहा, “VIQ+ का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान कर उन्हें सटीक मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे इंजीनियर और डॉक्टर बनने के अपने सपनों को हकीकत में बदल सकें। परीक्षा में 100% तक की छात्रवृत्ति और मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क ऑफलाइन कक्षाओं की सुविधा प्रदान की जाएगी। VIQ+ केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक समृद्ध शिक्षण अनुभव का प्रवेशद्वार है। इसके माध्यम से छात्रों को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों, उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री और वैज्ञानिक रूप से तैयार कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा।”
VIQ+ के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। छात्र www.vidyamandir.com के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं या अपने नजदीकी VMC सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों को उनकी वर्तमान कक्षा के लिए निःशुल्क ऑफलाइन क्लासेस का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे VMC की विश्वस्तरीय शैक्षणिक गुणवत्ता का अनुभव कर सकें।
VIQ+ के माध्यम से विद्यामंदिर    क्लासेस एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि उसका लक्ष्य छात्रों को स्पष्टता, आत्मविश्वास और क्षमता के साथ सशक्त बनाना है—ताकि उनके सपने हकीकत में बदल सकें और उपलब्धियों में परिवर्तित हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ