अलीगढ़ 12 जून 2026। देश के अग्रणी परिधान निर्माता एवं रिटेल ब्रांड कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए अलीगढ़ में अपना तीसरा स्टोर शुरू किया है। रामघाट रोड स्थित कस्बा कोइल क्षेत्र में देवत्रेय अस्पताल के सामने खोले गए इस नए स्टोर के साथ कंपनी ने क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक फैशन और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
करीब 2310 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह विशाल स्टोर पुरुषों और महिलाओं के लिए नवीनतम फैशन परिधानों तथा आकर्षक एक्सेसरीज का विस्तृत संग्रह उपलब्ध कराएगा। पुरुषों के लिए फॉर्मल वियर, कैजुअल वियर, पार्टी वियर, सूट, ब्लेज़र, शर्ट, ट्राउजर और डेनिम की विशेष रेंज उपलब्ध होगी, वहीं महिलाओं के लिए कैजुअल, एथनिक और फॉर्मल परिधानों का आकर्षक संग्रह ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेगा। इसके अलावा फैशन एक्सेसरीज की आधुनिक श्रृंखला भी स्टोर की विशेषता होगी।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक दीपक बंसल ने कहा कि अलीगढ़ में नए स्टोर की शुरुआत कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि मिड-प्रीमियम फैशन सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों का भरपूर स्नेह और विश्वास मिला है। नया स्टोर पुरुषों और महिलाओं के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों तथा स्टाइलिश एक्सेसरीज की व्यापक रेंज प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि देशभर में मजबूत उपस्थिति के साथ कंपनी आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और अधिक विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैंटाबिल पिछले 25 वर्षों से भारतीय फैशन उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। वर्ष 2000 में पुरुष परिधानों के साथ शुरू हुई कंपनी ने 2007 में महिलाओं के वस्त्र और 2018 में बच्चों के परिधानों की श्रृंखला लॉन्च की। वर्ष 2023 में कंपनी ने एथलीजर वियर और फुटवियर सेगमेंट में भी कदम रखा। आज कंपनी के पोर्टफोलियो में शर्ट, ट्राउजर, डेनिम, सूट, ब्लेज़र, जैकेट, टी-शर्ट, बच्चों के परिधान, परफ्यूम, वॉलेट तथा अन्य फैशन एक्सेसरीज शामिल हैं।
देशभर में अपने सैकड़ों स्टोर्स और मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से कैंटाबिल लगातार ग्राहकों को गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और किफायती प्रीमियम फैशन का बेहतरीन अनुभव प्रदान कर रहा है। अलीगढ़ में नए स्टोर के शुभारंभ के साथ कंपनी ने उत्तर प्रदेश के बाजार में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत किया है तथा क्षेत्र के फैशन प्रेमियों के लिए आधुनिक और ट्रेंडिंग फैशन का नया केंद्र उपलब्ध कराया है।

0 टिप्पणियाँ