- टीपीईवीसीएसएल ने कानपुर और वाराणसी में नए ईवी चार्जिंग हब का उद्घाटन किया
- कानपुर में एनएच 19 पर स्थित दीपू चौहान फूड कोर्ट में दो नए 60 kW ईवी चार्जर्स का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही, कानपुर स्थित इटर्निटी, कानपुर – आईएचसीएल सेलेक्शन्स में भी 60 kW ईवी चार्जर का उद्घाटन किया गया।
- नई चार्जिंग सुविधा प्रमुख हाईवे और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर टाटा पावर के बढ़ते ईवी चार्जिंग नेटवर्क को और मजबूत करती है।
कानपुर 12 अक्टूबर 2026। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) की सहायक कंपनी टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (TPEVCSL) ने इटर्निटी, कानपुर – आईएचसीएल सेलेक्शन्स और एनएच 19 पर स्थित दीपू चौहान फूड कोर्ट में नई चार्जिंग सुविधाओं का उद्घाटन कर कानपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की चार्जिंग की सुविधा को और बेहतर बनाया है। इन दोनों स्थानों पर चार्जिंग सुविधाएं शुरू होने से शहर में ईवी चार्जिंग की सुविधाजनक पहुंच बढ़ेगी। इससे स्थानीय ईवी यूजर्स के साथ-साथ अंतरशहरी यात्राएं करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
इटर्निटी, कानपुर – आईएचसीएल सेलेक्शन्स में कंपनी ने 60 kW ईवी चार्जर का उद्घाटन किया। कानपुर में स्थित यह होटल, आईएचसीएल पोर्टफोलियो का पहला होटल है, जहां टीपीईवीसीएसएल (TPEVCSL) का चार्जिंग स्टेशन लगाया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन पर ईवी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे होटल में आने वाले मेहमान और अन्य विज़िटर्स प्रॉपर्टी की सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ अपने वाहनों को भी चार्ज कर सकेंगे।
दीपू चौहान फूड कोर्ट में टीपीईवीसीएसएल ने अपने चैनल पार्टनर एम/एस अविरल एंटरप्राइजेज के सहयोग से दो 60 kW ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। यह सुविधा एनएच 19 पर रणनीतिक रूप से स्थित है, जो दिल्ली और वाराणसी को जोड़ने वाला एक प्रमुख हाईवे है। यह इस मार्ग पर यात्रा करने वाले ईवी यूजर्स के लिए चार्जिंग हब के रूप में काम करेगी। इस सुविधा का संयुक्त उद्घाटन श्रीमती रितु प्रिया, एसडीएम, कानपुर विकास प्राधिकरण, ने टीपीईवीसीएसएल और चार्जिंग पार्टनर के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया।
इन दोनों स्थानों पर चार्जिंग सुविधाओं की शुरुआत इस बात को रेखांकित करती है कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की लंबी दूरी की यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना कितना महत्वपूर्ण है। जहां इटर्निटी में लगाया गया चार्जर प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है, वहीं दीपू चौहान फूड कोर्ट में स्थापित चार्जिंग सुविधा एक प्रमुख अंतरशहरी हाईवे मार्ग पर सुविधाजनक चार्जिंग स्टॉप प्रदान करती है।
टाटा पावर ने अपने टाटा पावर ईज़ी चार्ज ब्रांड के माध्यम से अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करते हुए 2.5 लाख से अधिक होम चार्जर्स, 6,700 से अधिक पब्लिक, सेमी-पब्लिक और फ्लीट चार्जिंग पॉइंट्स के साथ-साथ 700 से अधिक शहरों और कस्बों में 1,200 से अधिक ई-बस चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित किए हैं। इस नेटवर्क से 7 लाख से अधिक रजिस्टर्ड ग्राहक जुड़े हैं। इसके चार्जिंग पॉइंट्स को हाईवे, होटल, मॉल, अस्पताल, ऑफिस, बस और कमर्शियल व्हीकल डिपो, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स तथा अन्य अधिक आवाजाही वाले स्थानों सहित विभिन्न जगहों पर रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ